फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three accused arrested for robbing a man of his mobile phone and cash after tying him to a tree

Mohali News: व्यक्ति को पेड़ से बांधकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपी काबू

Sun, 22 Feb 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbing a man of his mobile phone and cash after tying him to a tree
लालड़ू। गांव सरसीनी के पास लिंक रोड पर एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर मोबाइल और नकदी लूट कर भागे तीन आरोपियों को लालड़ू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापे के दौरान भागने की कोशिश में दो आरोपी इमारत से कूद गए, जिससे उनके पैर फ्रैक्चर हो गए। एक आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत सिंह निवासी लैहली, गुरजिंदर सिंह निवासी लैहली और परविंदर सिंह निवासी जलालपुर के तौर पर बताई है।
विज्ञापन

एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 13 फरवरी को बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सरसीणी मार्ग पर एक व्यक्ति को रोककर रस्सी के साथ पेड़ से बांध दिया और उसका मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना लालड़ू में मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि एसएसपी एसएएस नगर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मानवीय खुफिया और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की और 20 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर लैहली के पास एक सुनसान इमारत में छापा मारकर तीनों को काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आ रहा है और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed