फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thousands of teachers protest in Mohali, take out protest march towards CM residence

Mohali News: मोहाली में हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर निकाला रोष मार्च

Wed, 03 Jun 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Thousands of teachers protest in Mohali, take out protest march towards CM residence
मोहाली। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब के बैनर तले सोमवार को हजारों शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विद्या भवन, मोहाली में जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य प्रधान सुखविंदर सिंह चाहल और महासचिव गुरबिंदर सिंह ससकौर की अगुवाई में आयोजित रैली के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष मार्च शुरू किया, लेकिन चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद शिक्षकों ने सड़क पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नाम पर स्कूलों को शिक्षक विहीन किया जा रहा है। शिक्षकों ने महंगाई भत्ते को केंद्र से डी-लिंक करने की कथित कोशिशों, वेतन संशोधन के बकाया भुगतान में देरी और बार-बार पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए विभिन्न शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, सभी कैडरों की लंबित पदोन्नतियां पूरी करने तथा शिक्षा विभाग में कार्यरत कंप्यूटर, एनएसक्यूएफ, शिक्षा प्रोवाइडर, ईजीएस, एसटीआर वॉलंटियर और अन्य संविदा शिक्षकों को नियमित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने 18 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता जारी करने, वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने, बंद किए गए भत्तों को बहाल करने, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने और नई शिक्षक भर्तियां करने की भी मांग की। इसके अलावा स्कूलों में खेल सुविधाओं में सुधार, पाठ्य पुस्तकों की समय पर उपलब्धता और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

सरकार ने बैठक का दिया लिखित आश्वासन
धरने के दौरान प्रशासन की ओर से शिक्षकों को 9 जून को शिक्षा विभाग के साथ पैनल बैठक और 23 जून को कैबिनेट सब-कमेटी के साथ बैठक का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। रैली में विभिन्न शिक्षक संगठनों और बेरोजगार शिक्षक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और शिक्षा तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed