Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This time too, there is a direct war between the minister and former mayor in the city elections.

इस बार भी नगर गिनम चुनावों में मंत्री और पूर्व मेयर में सीधी जंग

Fri, 24 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
This time too, there is a direct war between the minister and former mayor in the city elections.
मोहाली। नगर निगम चुनाव अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में करवाने संबंधी सरकार की सिफारिश के बाद मोहाली शहर की राजनीति गर्मा गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक वार्डों की स्थिति तक साफ नहीं है।
विज्ञापन

लेकिन चर्चा है कि इस बार भी मुकाबला पूर्व मेयर कुलवंत सिंह और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू के बीच में ही होगा। यह चुनाव दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। क्योंकि यह पहला मौका है जब राज्य में कांग्रेस की सरकार है और सिद्घू मंत्री है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मेयर नगर निगम की ओर से कामों के आधारों पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। गत नगर निगम चुनावों की बात करें तो अकाली भाजपा ग्रुप ने 23, कांग्रेस ने 14 और पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के आजाद ग्रुप ने 11 सीटों पर विजय हासिल की थी। हालांकि पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी और रविंदर कौर लंग अपने स्तर पर जीते थे। हालांकि उस समय कुलवंत सिंह ने कांग्रेस की मदद से मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया था। बाद में वह अपने ग्रुप के साथ अकाली दल में चले गए थे। इस दौरान अकाली भाजपा गठजोड़ के तीन पार्षद हरदीप सिंह साराओ, भारत भूषण पर जसप्रीत कौर कांग्रेस पार्टी मेें शामिल हो गए थे। इनमें से हरदीप सिंह विदेश जा चुके हैं। बाकी दोनों लोगों के कांग्रेस पार्टी से टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी व सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई में अस्तित्व में आए नए अकाली दल को भी चुुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे जाने की संभावना है। हालांकि चर्चा यही है कि नगर निगम चुनाव में विधायक और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घूू और पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के बीच में जंग रहेगी। इस संबंधी संपर्क करने से बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि नगर निगम चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होंगे। कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में जीत हासिल करेगी। जबकि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का कहना है कि एक बार चुनाव असल में शुरू हो जाए। फिर पता लगेगा कि मंत्री के दावा का स्टैंड करते है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब सब कुछ पता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed