फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This is the rest house of the British era former president stayed by paying one rupee

मुल्लांपुर: ये है अंग्रेजों के जमाने का विश्राम गृह, एक रुपया देकर ठहरे थे पूर्व राष्ट्रपति

Sun, 05 Dec 2021 02:00 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (नयागांव)
वेद प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (नयागांव) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 05 Dec 2021 02:00 AM IST
सार

पंजाब के मोहाली जिले में एक भव्य विश्राम गृह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यह विश्राम गृह अंग्रेजों के जमाने पर बना था। कई पंजाब फिल्मों में इसकी झलक देखने को मिली।

विज्ञापन
This is the rest house of the British era former president stayed by paying one rupee
मिर्जापुर में बना विश्राम गृह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव मिर्जापुर में अंग्रेजों के जमाने में बना विश्राम गृह किसी पांच सितार होटल से कम नहीं है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों से लेकर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह यहां एक रुपये किराया देकर ठहर चुके हैं। पंजाब सरकार अब इसे नए सिरे से संवार रही है। हालांकि यह आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर में उक्त विश्राम गृह अंग्रेजों ने 1914 में बनवाया था। इसकी कहानी भी दिलचस्प है। देश पर अंग्रेजों का राज था लेकिन प्रकृति की गोद में इस विश्राम गृह को बसाने के लिए गांववासियों ने चार बीघा दो बिस्वा जमीन उन्हें दान की थी। आज भी विश्राम गृह की जमीन अंबाला जिला अधिकारी के नाम पंजीकृत है, क्योंकि तब पंजाब और हरियाणा संयुक्त पंजाब का हिस्सा था। यह क्षेत्र अंबाला जिले में आता था।

विज्ञापन

अब पंजाब सरकार संभाल रही है विश्राम गृह

देश आजाद होने के बाद से इसकी कमान पंजाब सरकार के पास है। पंजाब का विभाजन होने से पहले अंबाला जिला अधिकारी द्वारा इसका रखरखाव किया जाता था। पंजाब के विभाजन के बाद यह हिस्सा मोहाली जिले में आ गया था। इसलिए अब इसका रखरखाव वन विभाग करता है। सरकार का कोई भी अधिकारी इलाके में जाता है और अचानक मौसम खराब हो जाए तो वह वहां पर रुक सकता है। विश्राम गृह में दो बेडरूम, एक डाइनिंग रूम एवं एक मीटिंग रूम बना है। चारों तरफ से शिवालिक की पहाड़ियों से घिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पंजाबी फिल्मों व गानों में इसकी झलक

108 साल पुराने विश्राम गृह में भले ही आम जनता को जाने की अनुमति नहीं है लेकिन लोग यहां दिन में आकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। फोटोग्राफी, वीडियो शूट के लिए आ सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं है। इस इलाके में कई पंजाबी फिल्मों और गानों की शूटिंग हुई है। वन विभाग से अनुमति लेकर काफी संख्या में लोग यहां प्री वेडिंग शूट के लिए भी आते हैं। लोगों का कहना है कि यहां की लोकेशन श्रीलंका जैसी है। यहां पहुंचने के लिए पहले चंडीगढ़ से सिसवां टी प्वाइंट पर जाना होगा। इसके बाद सुखविला रिजॉर्ट वाली सड़क से गांव मिर्जापुर जाना होगा। यह चंडीगढ़ से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद लोग सिसवां नेचर अवेयरनेस पार्क में आ सकते हैं।

यह विश्राम गृह हमारे लिए गर्व की बात

हमारे बुजुर्गों ने जमीन दी थी, तब यह विश्राम गृह बना था। अंग्रेजों के जमाने में अधिकारी यहां रुकते थे। अब जंगल एवं नहर की देखरेख करने वाले अधिकारी अक्सर यहां ठहरते हैं। दो-तीन साल पहले मरम्मत कर सुसज्जित किया गया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रपति भी रुक चुके हैं। यह चीज हमारे लिए बडे़ गर्व की बात है। दिलाराम, सदस्य जंगल कमेटी, गांव मिर्जापुर



यह विश्राम गृह पंजाब सरकार के अधीन है। इसकी देखरेख का काम फॉरेस्ट विभाग द्वारा किया जा रहा है। सरकार का कोई भी अधिकारी आपातकाल में यहां पर रुक सकता है। -अमित चौहान, जिला वन अधिकारी, मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed