फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves targeted shop on Randhawa Road

रंधावा रोड पर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted shop on Randhawa Road
खरड़। चोरों ने खरड़-रंधावा रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक करियाने में चोरी को अंजाम दिया। दुकान के मालिक चरण सिंह ने बताया कि उनके रिहायशी मकान में ही उनकी करियाने की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को भी वह दुकान बंद करके पीछे अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान के शटर के दोनों ताले टूट पड़े थे। चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे थे और गल्ले में पड़े पैसे चोरी करके ले गए। चोरों ने दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स भी पी थी। चरण सिंह ने बताया कि शटर के ताले तोड़ने के लिए प्रयोग की गई लोहे की रॉड व टूट हुए ताले भी वहीं पड़े हैं। चरण सिंह ने इस घटना की शिकायत सिटी पुलिस खरड़ में दर्ज करवा दी है। सूचना मिलने पर पहुंची सिटी पुलिस खरड़ ने मौके का जायजा लिया और घटना संबंधी जानकारी हासिल की। चरण सिंह ने बताया कि इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में उनके घर में भी चोरी हुई थी और चोरों ने उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed