फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves stole cash and other items from a hardware store

Mohali News: हार्डवेयर स्टोर से चोरों ने नकदी समेत सामान उड़ाया

Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and other items from a hardware store
डेराबस्सी। गणपति हार्डवेयर स्टोर मे चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये का हार्डवेयर का सामान चुरा लिया। साथ ही काउंटर में रखे लगभग चार हजार रुपये नकदी भी चोरी कर ली। दुकान मालिक मंगत राम ने बताया कि वह हर दिन की तरह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि ताला टूटा है। अंदर रखा सामान गायब है। मालिक ने बताया कि चोर हार्डवेयर का सामान चोरी करके ले गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed