{"_id":"63bdca245e09c963134c4fcc","slug":"thieves-shot-at-the-young-man-chasing-narrowly-escaped-mohali-news-pkl4739664114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीछा करते युवक पर चोरों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीछा करते युवक पर चोरों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह चोरी करने के लिए अब रात का इंतजार नहीं करते। एक ताजा वारदात ढकोली की डीएस एस्टेट में सामने आई है। सोमवार को दो चोर शाम करीब सवा छह बजे ही चोरी की नियत से घर में घुस गए। लेकिन घर में युवक और उसके दोस्त होने के कारण चोर विफल हो गए और मौके से निकल गए। इनका पीछा युवक और उसके दोस्त ने किया तो चोरों ने युवक के ऊपर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घर की मालकिन एकता आनंद ने बताया कि उनके पति बाहर गए हुए थे और वह सास के साथ बलटाना में रिश्तेदार की मौत होने पर वहां गई हुई थी। वह घर से चार बजे निकली थीं और बेटा विश्वास आनंद अपने दोस्त के साथ घर में पढ़ाई कर रहा था। बेटे के कहने पर वह बाहर से ताला लगाकर सास के साथ चली गई।
जब वह वापस आई तो बेटा पुलिस वालों के साथ गली में खड़ा था। बेटे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दो युवक चोरी करने की नियत से उनके घर में घुसे थे। पहले चोरों ने गली में चक्कर काटा, इसके बाद उनके गेट पर आकर खड़े हो गए और ताला काटकर अंदर दाखिल हुए। पहले घर की फर्स्ट फ्लोर पर गए, इसके बाद नीचे उतरे और घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की तो इसी समय वह उठकर फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने लगा तो बाहर किसी के होने की आवाज आई तो उसने अपने दोस्त को बुलाया और सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि दो युवक घर का ताला तोड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर की लाइट जलाई तो चोरों को शक हुआ की अंदर कोई है तो वह धीरे से बाहर निकल गए। तब तक उन्होंने घर का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद विश्वास आनंद चोरों के पीछे भागा तो घर से थोड़ी दूर जाकर एक चोर ने उसकी तरफ पिस्तौल से गोली चला दी। चोर ने गोली भागते हुए चलाई थी, इसलिए उसका निशाना चूक गया और वह बच गया। इसके बाद चोर ने हाथ में पकड़ा तोड़ा हुआ ताला विश्वास के ऊपर फेंक कर मारा और भीड़ का फायदा उठाकर दोनों चोर वहां से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इसके बाद विश्वास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल की।
विज्ञापन
गोली लगती तो जा सकती थी जान
युवक विश्वास आनंद ने कहा कि चोरों का पीछा करते उनकी चलाई गोली लग जाती तो मेरी जान भी जा सकती थी। जब वह चोर के पीछे भाग रहा था तो उसके पीछे उसका दोस्त भी भाग रहा था। उसने काफी शोर मचाया कि पकड़ो चोर भाग रहे हैं, पकड़ो... पकड़ो..., लेकिन किसी भी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की। अगर राहगीर उनकी मदद करते तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। विश्वास ने बताया कि यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर 6 बजकर 10 मिनट पर घर में घुसे और 12 मिनट बाद निकले थे। फुटेज में दिख रहा है कि चोर घर के बाहर टहलते रहे, जबकि लोग भी आसपास ही घूम रहे थे। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थ।
कोट्स
ढकोली की डीएस एस्टेट में वारदात हुई है, चोरों ने घर से दूर पीछा करते हुए युवक पर गोली चलाई थी। हमें इस वारदात का काफी इनपुट मिल गया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-380, 511, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। -सिमरजीत सिंह, एसएचओ ढकोली चौकी।