फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves are fearless in Baltana, 50 thousand rupees in cash stolen from ration shop

Mohali News: बलटाना में चोर बेखौफ, राशन की दुकान से 50 हजार की नकदी चोरी

Tue, 05 May 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves are fearless in Baltana, 50 thousand rupees in cash stolen from ration shop
जीरकपुर। बलटाना इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बन गया है। ताजा मामला रामलीला ग्राउंड के पास स्थित पीटीसी बजट बाजार की एक राशन दुकान का है। यहां बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक विनोद अग्रवाल ने बताया कि चोर ने चालाकी और योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दुकान के बाहर लगे कूलर को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर चोर पहली मंजिल तक पहुंचा और वहां से अंदर घुस गया। इसके बाद उसने दुकान के भीतर रखी नकदी को निशाना बनाया और भाग गया। घटना का पता उस समय चला जब सुबह दुकान मालिक रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का सामान बिखरा हुआ देखकर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। जांच करने पर नकदी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि रात के समय गश्त की कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed