फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will no longer be the problem of sewerage jam in the villages of the mohali

निगम के गांवों में अब नहीं होगी सीवरेज जाम की दिक्कत

Sat, 23 Oct 2021 02:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
There will no longer be the problem of sewerage jam in the villages of the mohali
मोहाली। नगर निगम के अधीन आते छह गांवों में अब सीवरेज लाइन जाम होने की दिक्कत नहीं आएगी। नगर निगम ने इस काम के लिए तीन नई मशीनें खरीदी हैं। यह टेंपो पर फिट है। जैसे ही उन्हें लाइन में दिक्कत की सूचना मिलेगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइन की सफाई का काम शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं गंदगी को भी उसी टेंपो के माध्यम से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इन्हें शुक्रवार को हरी झंडी देकर उक्त तीनों मशीन वाले वाहनों को निगम के बेड़े में शामिल किया। इस मौके मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेेदी समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के अधीन गांव शाहीमाजरा, मटौर, सोहाना, कुंभड़ा, मदनपुरा व मोहाली आते हैं। इनमें अक्सर सीवरेज जाम की दिक्कत रहती है, क्योंकि अधिकतर गांवों में अभी लोगों ने पशु रखे हुए हैं। पशुओं की गंदगी सीवरेज लाइन में जाती है जिससे आए दिन सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से दिक्कत आती है। यह बात खुद नगर निगम हाउस की मीटिंग में निगम अधिकारी कबूल चुके हैं। ऐसे में मशीनरी से लेस तीन नए टेंपो खरीदे हैं। ये टेंपो आसानी से गांव के किसी भी कोने में आ-जा सकते हैं, जबकि पहले जो बड़ी गाड़ियां निगम के पास थी, उनके साथ गांवों में जाने में दिक्कत आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक बदली जाएगी 46 साल पुरानी सीवरेज लाइन
निगम शहर की 46 साल पुरानी सीवरेज लाइन बदलने का प्रोजेक्ट शुरू किया हुआ है। प्रोजेक्ट पर बीस महीने से काम चल रहा है जो दिसंबर अंत तक पूरा हो जाएगा। वहीं ग्रामीण इलाके की सीवरेज लाइन को इन मशीनों के माध्यम से राहत दी जा रही है। वहीं, गमाडा अपने अधीन आने वाले एरिया में कंप्यूटराइज्ड तरीके से सीवरेज लाइन की सफाई करवाता है।
नए सेक्टरों में जल संकट होगा दूर
नए सेक्टरों में पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए अब सेक्टर-78 में 47.5 लाख रुपये से नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसके काम का शुभारंभ करते बताया कि कई नए सेक्टर कुछ समय पहले ही मोहाली नगर निगम में शामिल किए गए हैं। वहीं, उक्त इलाकों के विकास के लिए कांग्रेस और राज्य सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। पहले नए सेक्टरों के बढ़े हुए पानी के रेट एक समान किए।

पार्कों व सड़कों का काम भी पूरे जोरों पर
जानकारी के मुुताबिक नए सेक्टरों में विकास होने की भी कई कारण हैं। एक तो नए सेक्टरों मे शामिल सेक्टर-78 में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का निवास स्थान है। ऐसे में उनकी कोशिश भी रहती है कि उक्त एरिया को संवारा जाए। हालांकि उन्होंने चुनाव फेज-सात के वार्ड नंबर दस से लड़ा था। इसके अलावा उक्त एरिया अभी नए तरीके से विकसित हो रहा है। ऐसे में जो सुविधाएं पुराने शहर में है। ऐसे में उक्त एरिया को भी उक्त सुविधाएं मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed