फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no registry in blood relation cases

ब्लड रिलेशन मामलों में नहीं होगी रजिस्ट्री

Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
There will be no registry in blood relation cases
जीरकपुर। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए जा रहे हैं तो जरा ध्यान दें। ब्लड रिलेशन संबंधी प्रॉपर्टी के मामलों में अभी रजिस्ट्री नहीं हो रही है। पंजाब सरकार ने इसके लिए मनाही कर दी है और जब तक आगामी आदेश नहीं आएंगे तब तक यह रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

फिलहाल नगर काउंसिल के दफ्तर में सामान्य रजिस्ट्रेशन ही हो रही हैं।
रियल एस्टेट के गढ़ जीरकपुर में लॉकडाउन के बाद जब रजिस्ट्रेशन शुरू की गई तो उसमें कई नियम बना दिए गए हैं। ब्लड रिलेशन से संबंधित प्रॉपर्टी के ट्रांसफर के मामलों में अभी रजिस्ट्री नहीं करवाई जा रही है। इसका कारण है कि ऐसे मामले में परिजनों के साथ कम से कम पांच लोग और आते हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में करीब दस से बारह लोग एक रजिस्ट्री के लिए आ जाते थे।
लॉकडाउन के पहले प्रतिदिन होती थीं 70 रजिस्ट्रेशन
लॉकडाउन के बाद अब तक 694 रजिस्ट्री की जा चुकी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डरों द्वारा भी नई जमीन की रजिस्ट्री करवाई जा रही है। हालांकि लॉकडाउन के पहले प्रतिदिन 70 रजिस्ट्री होती थीं जबकि लॉकडाउन के बाद 30 रजिस्ट्री प्रतिदिन का औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
लॉकडाउन के बाद रजिस्ट्री की संख्या कम है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि लोग नई प्रॉपर्टी अभी कम ले रहे हैं। अभी ब्लड रिलेशन के मामलों में रजिस्ट्री बंद की गई है, उसका भी थोड़ा प्रभाव रजिस्ट्री कम होने में भी हो सकता है। - वरिंदर धुत्त, नायब तहसीलदार
रजिस्ट्री के कम होना लॉकडाउन का एक प्रभाव हो सकता है लेकिन इसका यह अर्थ नहीं निकालना चाहिए कि लोगों की रुचि प्रापर्टी में कम हो गई
है। वास्तव में लॉकडाउन के बाद जो हवा चली कि प्रॉपर्टी सस्ती हो जाएगी, उसकी वजह से जो खरीदारी करना चाहते थे वह थोड़ा रुके हुए लगते हैं।
- हरीश गुप्ता, प्रधान, बिल्डर एसोसिएशन जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed