{"_id":"624a0278375beb3fbc49294f","slug":"there-will-be-no-construction-work-in-the-colonies-till-the-new-policy-comes-mohali-news-pkl446559850","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पॉलिसी आने तक कॉलोनियों में नहीं होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पॉलिसी आने तक कॉलोनियों में नहीं होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
खरड़। घडुआं नगर पंचायत के अधीन आते क्षेत्रों में बिना नक्शा पास किए किसी को भी निर्माण करने की मंजूरी नहीं है। यह रोक नगर पंचायत के आगामी आदेश तक जारी रहेगी। नगर पंचायत के इस फैसले पर प्रॉपर्टी एसोसिएशन ने बैठक करके सहमति जताई है।
प्रॉपर्टी एसोसिएशन ने नगर पंचायत के नोटिस पर सहमति जताते हुए कॉलोनियों में निर्माण कार्यों पर रोक के लिए अगले आदेश तक सहमति जता दी है। साथ ही सरकार से मांग की है कि नगर पंचायत को बनती फीस जमा करवाने के लिए वह तैयार हैं। लेकिन पंचायत का कोई पोर्टल न होने से पैसे जमा करवाने में परेशानी आ रही है। इसके अलावा विभिन्न कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वालों की ओर से नक्शे पास करवाने के लिए फाइल तैयार है। लेकिन नक्शे पास करने में हो रही देरी से व्यक्ति बिना नक्शा निर्माण करने के लिए मजबूर हैं।
इस बैठक में गुरिंदरजीत सिंह गिल, बलविंदर सिंह, रछपाल सिंह, मंगत सिंह, अनिल सूद, सुरजीत सिंह गिल, जसप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, मनदीप सिंह बाजवा, रिंपी भाटिया, रविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह सुखा और सिमरनजीत सिंह मौजूद थे। नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से पॉलिसी में बदलाव किया गया है। इसके बाद गमाडा के मास्टर प्लान के मुताबिक काम शुरू किया जाएगा। तब तक के लिए किसी भी किस्म के निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी।