फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be many competitions in Spring Fest, hot air balloon will be the center of attraction.

Mohali News: स्प्रिंग फेस्ट में होंगी कई प्रतियोगिताएं, हॉट एयर बैलून रहेगा आकर्षण का केंद्र

Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be many competitions in Spring Fest, hot air balloon will be the center of attraction.
पंचकूला। दो दिवसीय 36वें स्प्रिंग फेस्ट 2024 का आयोजन 2 और 3 मार्च को टाउन पार्क सेक्टर-5 में किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हाॅर्टिकल्चर सर्कल) के अधीक्षक अभियंता अशोक राणा ने कैक्टस गार्डन सेक्टर-5 में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल 2 मार्च को प्रातः 10.30 बजे स्प्रिंग फेस्ट का उद्घाटन करेंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता 3 मार्च को सायं 4:00 बजे स्प्रिंग फेस्ट के समापन पर पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अशोक राणा ने बताया कि 2 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता, पाॅट, फेस व टैटू पेंटिंग, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता शामिल हैं। इसी प्रकार 3 मार्च को ड्यूट डांस, हेल्दी बेबी शो, मोनो एक्टिंग, फैशन शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग और फोक डांस शामिल है। इस दौरान लाइव पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन होगा। इसके अलावा दोनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 2 मार्च को सीएम के ओएसडी (विशेष प्रचार प्रकोष्ठ) गजेंद्र फोगाट द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। 3 मार्च को पंजाबी नाइट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्प्रिंग फेस्ट में पहली बार आने वाले लोगों को नई गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मेले में हाॅट एयर बैलून लोगों का आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर मैनेजर कैक्टस गार्डन निधि भारद्वाज और एसडीओ दिनेश भी उपस्थित रहे। ये लोग लेंगे भाग
विज्ञापन

स्प्रिंग फेस्ट में केआर कोहली, अकिरा कपूर, राजेश सिवाच, बसंत कुमार, मनोज सिंह, अमिता ढांडा, पुनीत मदान, साक्षी बिंदल, रीता खेड़ा, वंदना सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed