फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be active participation of women in health and cultural programs in Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav.

Mohali News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं की स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रहेगी सक्रिय भागीदारी

Tue, 03 Oct 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
There will be active participation of women in health and cultural programs in Maharaja Agrasen Jayanti Mahotsav.
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में अग्रवाल समाज की महिलाएं भी इस बार अहम भूमिका निभाएंगी। 6 से 15 अक्टूबर तक आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। समाज की 201 महिलाओं ने बैठक कर महोत्सव की रुपरेखा बनाई। सोमवार को एक प्रेसवार्ता में सुनीता गोयल, पार्षद रितू गोयल, गार्गी जिंदल, सविता जैन, अनीता बंसल, डिंपल गर्ग ने बताया कि महिलाओं द्वारा अलग-अलग सेक्टर में समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इस महोत्सव के दौरान तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न टेस्ट होंगे और उनको बिल्कुल निशुल्क करवाया जाएगा। इनमें एमआरआई, सिटी स्कैन, मेमोग्राफी जैसे टेस्ट शामिल होंगे। निम्न वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


सुनीता गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने राष्ट्रस्तरीय जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। 6 अक्तूबर को हवन के साथ इसका शुभारंभ होगा। उसी दिन पूरा शहर लाइटों से जगमगाएगा। 8 अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगेगा। 8, 11, 12 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में लगाया जाएगा। इसमें जाने-माने चिकित्सक लोगों का निशुल्क जांच करेंगे। डाक्टरों द्वारा लिखे टेस्ट भी निशुल्क होंगे। 10 अक्तूबर को शाम 4 बजे शहर के विभिन्न सेक्टरों में कार रैली निकाली जाएगी। 12 अक्तूबर शाम को महिला और बच्चों का रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। 13 अक्तूबर को शाम 4 बजे विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुंबई से विशेष टीम रंगोली शोभा यात्रा के बनाएगी, जोकि आपसी सद्भावना का संदेश देगी। 14 अक्तूबर को मुंबई के फिल्मकार महाराजा अग्रसेन पर एक प्रस्तुति इंद्रधनुष आडिटोरियम सेक्टर-5 में देंगे। इसके बाद महाप्रसाद वितरित करेंगे। 15 अक्तूबर को अग्रवाल भवन में महोत्सव का समापन समारोह होगा, जिसमें समापन के होनहार बच्चों एवं युवाओं जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया, उन्हें सम्मानित करेंगे। समाजसेवियों को भी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंजू गुप्ता, रजनी गुप्ता, अंजना अग्रवाल, रमिता मित्तल, उनिता जैन, शीनू जिंदल, सुनीता गर्ग, सुमन गोयल, ज्योति बंसल, पूजा जिंदला,सोनिया जिंदल, तमन्ना बंसल, रीना मित्तल, संगीता गर्ग, किरण गुप्ता, अंजू गोयल, अल्का अग्रवाल, पूजा बंसल, मंजू, रीटास बंसल, सारिका बंसल, अंजू जैन, सोनिया सिंगला, रचना अग्रवाल, मोना गर्ग, इंदरा गुप्ता, किरण गुप्ता, अंजना अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed