फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be a direct struggle against the garbage processing plant

Mohali News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में होगा सीधा संघर्ष

Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct struggle against the garbage processing plant
मोहाली। जगतपुरा में कचरे के अंबार और कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फेज-11 के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। फेज-11 के नेबरहुड पार्क में एक बड़ी रैली कर लोगों ने राज्य सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सीधा संघर्ष शुरू किया जाएगा। रैली में फेज-11 सहित आसपास के हजारों लोगों ने भाग लिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस आंदोलन की अगुवाई नगर निगम के पार्षद कुलवंत सिंह कलेर ने की और 21 सदस्यीय संघर्ष कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन



एक महीने से जहरीली बदबू झेल रहे लोग
निवासियों का कहना है कि एक महीने से कचरे की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध में वे पहले ही हलका विधायक कुलवंत सिंह, सांसद मलविंदर सिंह कंग, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एयरपोर्ट अथॉरिटी को ज्ञापन दे चुके हैं। यह कचरा प्रोसेसिंग प्लांट एयरस्ट्रिप से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पक्षियों की आवाजाही के कारण हवाई जहाजों को खतरा पैदा हो सकता है। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



सरकार के पास इच्छाशक्ति नहीं
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार और उसके अफसरों का रवैया बेहद निराशाजनक है। इससे लगता है कि उनके पास न तो इस समस्या का कोई विजन है, न ही इसे सुलझाने की इच्छाशक्ति। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्लांट को यहां से तुरंत शिफ्ट नहीं किया गया तो पूरे मोहाली के निवासी व्यापक संघर्ष छेड़ेंगे। निवासियों ने अफसोस जताया कि जहां चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में दूसरे स्थान पर है, वहीं मोहाली 128वें स्थान पर है। इतना ही नहीं, वह पंजाब के पहले 10 स्वच्छ शहरों में भी शामिल नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे निजी मतभेदों में उलझे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी राजनीतिक दल और प्रशासन मिलकर इस गंभीर समस्या का स्थायी हल निकालें। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद कुलवंत सिंह कलेर, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed