{"_id":"64cd585f8fe0cb6d3000dc49","slug":"there-was-no-report-of-animal-and-monkey-catching-and-expenditure-on-fuel-forgery-on-uid-number-mohali-news-c-87-1-spkl1017-2929-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पशु व बंदर पकड़ने और ईंधन पर खर्च की नहीं आई रिपोर्ट, यूआईडी नंबर पर हुआ फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पशु व बंदर पकड़ने और ईंधन पर खर्च की नहीं आई रिपोर्ट, यूआईडी नंबर पर हुआ फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पिछले वित्तीय वर्ष में लावारिस पशुओं को संरक्षित करने, बंदर पकड़ने और ईंधन के नाम पर खर्च में धांधली के आरोप लगने पर नप द्वारा एक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी कमेटी की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। यूआईडी नंबर को लेकर भी फर्जीवाड़ा की बातें सामने आ रही हैं। इन सब बातों को लेकर जल्द कमिश्नर से मुलाकात कर जांच की मांग की जाएगी। उक्त आरोप कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने आयोजित एक पत्रकारवार्ता में लगाए हैं। इस दौरान कांग्रेस समर्थित पार्षदों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं, उनकी समस्या का समाधान करने की बजाय भेदभाव किया जा रहा है। लंबे समय से ट्राली हेल्परों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। शहर में डेंगू का भय बना हुआ है लेकिन अभी तक फाॅगिंग शुरू नहीं करवाई गई है। बाहरी जिलों की कॉलोनियां नियमित हो रही हैं, केवल हमारे क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। शहर में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की दिक्कत, लावारिस पशुओं की समस्या, टूटी गलियां व सड़क की समस्या बनी हुई है।
भेदभाव का लगाया आरोप, भाजपा के पार्षद भी दुखी
वार्ड-31 की पार्षद उजाला बक्शी ने कहा कि 14 माह में नप की केवल दो बैठकें हुई हैं। पहली बैठक में सभी पार्षदों से दो-दो लाख रुपये के काम सभी वार्डों में कराने की बात हुई थी। दूसरी बैठक में दस-दस लाख के काम करवाने को कहा गया। अभी तक दो-दो लाख के काम उनके वार्ड में नहीं हुए हैं। यह उनके साथ भेदभाव है। वार्ड-1 की पार्षद बनिदंर कौर ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बारिश में भी पीने के पानी तक के लाले पड़े हुए हैं। पार्षद कपिल घई ने आरोप लगाया कि यूआईडी को लेकर लोग काफी परेशान हैं। वार्ड-12 की पार्षद अश्वनी कुमार ने कहा कि बजट पेश कर हमें जो कापियां दी गई थीं, उसमें ओपनिंग बैलेंस में कई बाद बदलाव किया गया। वार्ड-9 की पार्षद दर्शन ने कहा कि डोर-टू-डोर के ठेके को लेकर किसी पार्षद से बात नहीं की गई है। वार्ड-25 की पार्षद रवि चौधरी ने कहा कि उनके वार्ड से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस पवन कुमारी ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा पदाधिकारियों की दुकानों के सामने ही गंदगी के ढेर लगे हैं। गुरभाग धमाला ने बताया कि उनके वार्ड में तीन कॉलोनियां हैं जिनकी गलियां कच्ची पड़ी हैं।
विज्ञापन
बजट के आंकड़ों से किया छेड़छाड़
प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट अजय सिंगला ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के प्रपोज्ड बजट के जो दस्तावेज 5 अप्रैल को पार्षदों को दिए गए थे, उसकी दो तरह की काॅपियां थीं, जिसमें किसी पार्षद को कुछ तो किसी को कुछ बांट दिया गया। एक ही दिन की मीटिंग में एक दस्तावेज में तो ओपनिंग बैलेंस 6 करोड़ 10 लाख रुपये दिखाया गया है, तो दूसरे दस्तावेज में करीब 15 करोड़ दिखाया गया। सिंगला ने कहा कि इसी तरह खर्चों के आंकड़ों में भी हेर-फेर है।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट अजय सिंगला, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस पवन कुमारी, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद बनिदंर कौर, पार्षद रवि चौधरी, पार्षद कपिल घई, पार्षद दर्शन, पार्षद सीमा, पार्षद अश्वनी कुमार, योगेन्द्र ठाकुर, गुरभाग धमाला, सुनील शाम, नरेश मान, सुरेन्द्र चौहान, प्रीतम सिंह भींवर सहित अन्य मौजूद रहे।