फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was a murderous attack on a young man in Aerocity, the accused arrested

Mohali News: एरोसिटी में युवक पर किया था कातिलाना हमला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
There was a murderous attack on a young man in Aerocity, the accused arrested
मोहाली। पुलिस ने पांच जनवरी को एरोसिटी में एक व्यक्ति पर हुए कातिलाना हमले के मामले में मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह उर्फ एकम सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी जिला गुरदासपुर के गांव चौड़ का रहने वाला है। इस पर आरोप था कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर एरोसिटी में कनिश सेतिया नाम के एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी स्पेन में बैठे गैंगस्टर मनप्रीत के संपर्क में था और वहीं से इसने हथियार मंगवाया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक ग्लॉक पिस्टल 9 एमएम सहित 5 कारतूस और 2 अवैध पिस्टल 30 बोर सहित दो मैग्जीन और 10 कारतूस बरामद किए थे। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरनदीप सिंह निवासी गांव बाड़े वाल अवाना थाना शराबा नगर जिला लुधियाना के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस की ओर से इस आरोपी को थाना एरोसिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर जशनप्रीत सरां और पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित कनिश सेतिया निवासी हाउसफेड कॉलोनी, बठिंडा ने मामला दर्ज करवाया था। उसका आरोप था कि बिक्रमजीत सिंह उर्फ बीनू से उसकी सोशल मीडिया पर काफी दिनों से बहसबाजी चल रही थी, क्योंकि बिक्रमजीत सिंह ने बिना उसकी मंजूरी के उसकी और उसकी मंगेतर की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो बिक्रमजीत सिंह उर्फ बीनू अपने तीन साथियों के साथ उससे बातचीत करने के बहाने आया था और बातचीत के दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की नियत के साथ अवैध पिस्टल का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस ने 5 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बिक्रमजीत सिंह स्पेन में बैठे गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन निवासी गांव गणश्याम पुर जिला अमृतसर के संपर्क में था, जो विदेश से ही अपना गैंग चलाता है। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए स्पेन में बैठे गैंगस्टर मनप्रीत से ही हथियार मंगवाया था। पुलिस ने उसको अदालत में पेश किया, यहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed