फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is so much filth on the main road that people have a hard time even getting out

Mohali News: मुख्य रास्ते पर गंदगी का आलम, लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल

Mon, 07 Jul 2025 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
There is so much filth on the main road that people have a hard time even getting out
जीरकपुर। पटियाला हाईवे पर एसबीपी प्रोजेक्ट के पीछे बनी स्काइनेट होम्स सोसाइटी के लोग लंबे समय से सीवरेज की गंदगी से परेशान हैं।पटियाला रोड से स्काइनेट होम्स सोसाइटी की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर सोसाइटी के पवन गाबा, अमित, अंजलि नागपाल, मदनलाल गाबा, तरसेम, सोनम दीवान, कुलजीत सिंह, आशीष गोयल, किरण शर्मा ने बताया कि वे तीन साल से इस सोसाइटी में रहते हैं। हमारी सोसाइटी को जाने वाला रास्ता जो करीब आधा किलोमीटर लंबा है। उसके एक तरफ एसबीपी का प्रोजेक्ट है। दूसरी तरफ स्काइनेट होम्स सोसाइटी लगती है। लंबे समय से दोनों सोसाइटी के लोग रास्ते पर ही सीवरेज का गंदगी गिरा रहे हैं। इस कारण सोसाइटी से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस रास्ते के दोनों तरफ इतनी गंदगी है कि किसी भी समय कोई बीमारी फैल सकती है। उनका कहना है कि अब बरसात का मौसम है। इस कारण यहां पर सांप व अन्य जहरीले जानवर शाम के समय अक्सर मिलते हैं। इससे लोगों का फ्लैट से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि पटियाला रोड से इस रास्ते पर चढ़ते ही एक तरफ एक होटल का निर्माण हो रहा है। इसकी मिट्टी सड़क पर पड़ी हुई है। यह बारिश के कारण पूरी सड़क पर फैल चुकी है। इस मिट्टी के फैलने से सोसाइटी के कई लोग फिसल कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्काइनेट होम्स सोसाइटी के लोगों की समस्या आपके माध्यम से हमारे ध्यान में आ गई है। एक-दो दिन में ही मौके पर टीम भेज कर चेक करवा लिया जाएगा और जो भी समस्या होगी उसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। - चरण पाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed