फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is no playground for children in the district, how will you get a high position

जिले में बच्चों के लिए नहीं खेल मैदान, कैसे पाएंगे ऊंचा मुकाम

Mon, 16 May 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is no playground for children in the district, how will you get a high position
डेराबस्सी। मोहाली जिले की पहचान पुरी दुनिया में पीसीए क्रिकेट स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम के कारण होती है। जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच होते हैं लेकिन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए जिले में कोई सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते आने वाले समय में नए खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जिले में हालात यह है कि कई इलाकों में खेल मैदान ही नहीं है। इस कारण बच्चे पार्कों में खेलने के लिए मजबूर हैं। पार्क में खेलने का अक्सर बुजुर्ग व अन्य लोग विरोध करते हैं जो मामला पुलिस व नगर काउंसिलों तक पहुंच जाता है। इतना ही नहीं मजबूरी में युवा खिलाड़ी चंडीगढ़, पंचकूला या अन्य पड़ोसी जिलों में शिफ्ट हो रहे हैं। कई बार यह मामला नगर काउंसिलों व नगर निगमों की बैठक में उठ चुका है लेकिन सरकार की तरफ से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन

जिले में मिलती खेल सुविधाओं को लेकर ही अमर उजाला एक विशेष मुहिम शुरू करने जा रहा है जिसमें हम जिले की तीनों सब डिवीजन मोहाली, डेराबस्सी व खरड़ की जमीनी हकीकत से रूबरू करवाएंगे। साथ ही कोशिश की जाएगी कि यह मामला पंजाब सरकार के ध्यान में लाकर बच्चों को खेल स्टेडियम या मैदानों की सुविधा दिलवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने पहली कड़ी के तहत सब डिवीजन डेराबस्सी की जमीनी हकीकत की पड़ताल की। चंडीगढ़ के साथ जुड़ते हलका डेराबस्सी में तीन कस्बे जिनमें जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू व 122 के करीब गांव पड़ते है। लेकिन पूरे हलके में कोई स्टेडियम व खेल मैदान नहीं है। जीरकपुर की आबादी पांच लाख के करीब पहुंच गई है। इसी तरह डेराबस्सी व लालड़ू की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकारों ने यहां पर कोई भी खेल स्टेडियम या मैदान विकसित कारने की ओर ध्यान नहीं दिया। तीनों शहरों में सिर्फ डेराबस्सी नगर काउंसिल के तहत बरवाला मार्ग पर एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण हुआ था। लेकिन उसकी देखरेख न होने के कारण उसकी हालत भी खस्ता हो गई है।
जानकारी के अनुसार हलके में खेल स्टेडियम या मैदान न होने के लिए कोई एक सरकार दोषी नहीं है बल्कि यहां पर अकाली दल व कांग्रेस दोनों ही जिम्मेदार हैं। अकाली दल व भाजपा की सरकार के समय तत्काल हलका विधायक एनके शर्मा ने धनौनी रोड पर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रख दिया था लेकिन वायदा पूरा नहीं हुआ व नींव पत्थर वैसे ही लगा हुआ है। इसी तरह कांग्रेस की सरकार के समय कांग्रेस पार्टी से इस हलके की कमांड संभाल रहे दीपइंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में तत्काल खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने डेेराबस्सी में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यहां पर खेल स्टेडियम का निर्माण करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं हुआ। लोगों को अब आम आदमी पार्टी की सरकार से उम्मीद है कि वह इस हलके में खेल स्टेडियम व मैदानों को विकसित करेगी।
क्या कहते हैं लोग
मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलना बहुत जरूरी है। बच्चों को खेलों की तरफ उत्साहित करने के लिए खेल मैदान व स्टेडियम का होना बहुत लाजिमी है परंतु हलका डेराबस्सी में खेलने के लिए कोई भी जगह या मैदान न होने के कारण बच्चों व युवाओं को अपना खेलने का शौक मारना पड़ रहा है। -कर्म सिंह, वासी डेराबस्सी
गलियों में शौक पूरा कर रहे हैं युवा
गांवों में तो बच्चों को कोई न कोई खाली जगह खेलने के लिए मिल जाती है परंतु शहरी क्षेत्र के बच्चों को अपना शौक तंग गलियों, अधूरी कॉलोनियों और अस्थायी मैदानों में पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मैदानों की कमी कारण बच्चों की खेल प्रति रुचि घटने के साथ इलाके से ज्यादा खिलाड़ी भी आगे नहीं निकल सके। -विक्रमजीत पवार, समाजसेवी
खेल का बुनियादी ढांचा बनाने की तरफ सरकारों ने नहीं दिया ध्यान
रीयल एस्टेट की नामी कंपनियों ने अपने बहु-करोड़ी कामर्शियल और हाउसिंग प्रोजेक्ट स्थापित किए। समय की सरकारों ने कभी भी हलके में खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। यहां कोई भी खेल स्टेडियम नहीं है जहां बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त जगह के साथ सही कोचिंग मिल सके। -बलबीर सिंह राठौर, समाजसेवी
निजी अकादमियों में हो रही है आर्थिक लूट
खेल मैदान व स्टेडियम न होने के कारण यहां पर निजी अकादमियों व निजी खेल मैदानों की तादाद बढ़ती जा रही है। वहां मोटी फीसें लेकर बच्चों व युवाओं को खेलों की कोचिंग दी जा रही है। जहां लोगों से आर्थिक लूट हो रही है। मध्यम वर्ग व अमीर परिवार वाले अपने बच्चों को इन महंगी अकादमियों में कोचिंग दिलवाकर उनका शौक पूरा कर देते हैं लेकिन गरीब व्यक्ति के बच्चे इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं जिनके साथ यह बहुत बड़ी नाइंसाफी है। -अमरिंदर सिंह ननवा, प्रधान बार एसोसिएशन डेराबस्सी

क्या कहते हैं अधिकारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिलकर इलाके में उच्च स्तरीय खेल स्टेडियम बनवाने की जरूरत की तरफ ध्यान दिलाया जाएगा। जल्द ही आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से हलके में अति आधुनिक सुविधाओं से लेस स्टेडियम व कई जगह खेल मैदानों का निर्माण करवाया जाएगा। -कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed