{"_id":"682f8c13d5330f134f05052e","slug":"there-is-no-electricity-in-mahavir-and-jarnail-enclave-3-for-24-hours-people-protested-mohali-news-c-71-1-mli1010-129320-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महावीर और जरनैल एन्क्लेव-3 में 24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महावीर और जरनैल एन्क्लेव-3 में 24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र के महावीर और जरनैल एन्क्लेव-3 के लोगों ने 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली की आपूर्ति ठप होने पर रोष प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने पॉवरकाम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सोसाइटी निवासी सरोज, ओम प्रकाश, रीना, उर्मिला देवी, विद्या देवी, सरोज कुमारी, शबीना, जगनारायण यादव, कुंदन सिंह, रामदायली, ममता शर्मा, राजवीर, गुलशन और विशाल ने बताया कि सोमवार से बिजली के कट लग रहे हैं। इस दौरान बिजली का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन बुधवार शाम पांच बजे से बिजली की सप्लाई बिलकुल ठप हो गई है। इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। बुधवार शाम पांच बजे से बिजली की आपूर्ति ठप होने से इन्वर्टर भी बंद हो चुके हैं। इस कारण लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। मच्छरों की वजह से रात को सोना भी मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। नींद पूरी न होने के कारण लोगों का दफ्तर जाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि अभी तो गर्मी की शुरूआत है। यही हालात रहे तो गर्मी के दिनों में उन्हें शहर ही छोड़ना पड़ेगा। शहर की जिंदगी गांव से भी बदतर हो चुकी है।
बीती रात आई आंधी के कारण पूरे शहर की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। कई जगहों पर केबल सड़ गई थी। आज सुबह से ही वर्कर लगे हुए हैं। अभी टीम गुरदेव नगर की सप्लाई ठीक कर रही है। इसके बाद महावीर और जरनैल एन्क्लेव-3 की तरफ जाएगी। उम्मीद है कि आधे या एक घंटे में सप्लाई चालू कर दी जाएगी। - सुरिंदर बैंस, एक्सईएन, पॉवरकाम विभाग जीरकपुर।