फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is a problem of electricity and water in Sushma Joint Society, the lift is also not working

Mohali News: सुषमा जॉइनेस्ट सोसाइटी में बिजली और पानी का रहता है संकट, लिफ्ट भी है खराब

Sat, 21 Feb 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
There is a problem of electricity and water in Sushma Joint Society, the lift is also not working
ज़ीरकपुर। गाजीपुर रोड स्थित सुषमा जॉइनेस्ट सोसाइटी के निवासी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय से यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार पेयजल संकट, बार-बार बिजली गुल होने और खराब लिफ्ट जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सोसाइटी से संबंधित करीब 3 लाख 75 हजार रुपये का बिजली बिल बिल्डर ने जमा नहीं करवाया है, इससे बिजली व्यवस्था पर संकट और गहरा गया है। स्थानीय निवासियों विशाल शर्मा, अरुण, तिलक एल, सुमित, पवन, संजीव शर्मा, विजेंदर, नेहा, निधि सूद, हरिंदर, रेखा सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के सामने समस्याएं रखीं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। निवासियों ने बताया कि लिफ्ट बंद रहने के कारण बुजुर्गों और मरीजों को मजबूरी में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। वहीं पानी और बिजली की अनियमित सप्लाई के चलते बच्चों की पढ़ाई और घर का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3.75 लाख रुपये का बकाया बिल सीधे तौर पर बिल्डर के प्रबंधन और वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़े करता है। इस मामले में कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर सिद्धार्थ ने जानकारी जुटाकर बात करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed