फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft of jewelery and valuables from home

Mohali News: घर से गहने और कीमती सामान चोरी

Sat, 19 Oct 2024 05:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Theft of jewelery and valuables from home
ग्लोबल सिटी हरलालपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। ग्लोबल सिटी हरलालपुर में चोर एक घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान ले गए। मकान के मालिक गुरविंदर कौर ने बताया कि वह मकान नंबर 1135 ग्लोबल सिटी हरलालपुर में अपने परिवार समेत रह रही है। 15 अक्तूबर को वह चंडीगढ़ मायके गई थी और पति बैंक में नौकरी करता है। वह ट्रेनिंग के लिए मुंबई में गया था। घटना के अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर चोरी हुई है। सूचना पर वह चंडीगढ़ से घर पहुंची तो देखा कि मकान के दरवाजे का कुंडा टूटा है और कमरों के अंदर सामान बिखरा है। उनके घर से सोने और चांदी के गहनों के साथ पति के कपड़ों वाला बैग भी चोरी कर लिया है। चोरी से करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि एक व्यक्ति 3 बजे के करीब बाहर एक बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरविंदर कौर द्वारा इस घटना की शिकायत थाना सदर पुलिस खरड़ में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed