{"_id":"5e1393f18ebc3e880072a5e3","slug":"theft-in-two-shops-in-kurali-1-25-lacs-stolen-mohali-news-pkl3623006132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, 1.25 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, 1.25 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। चोरों ने कुराली में गत रात एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों से लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदातों से लोगों में डर का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी चौक में स्थित सुरिन्द्रा ब्यूटी कॉर्नर के मालिक सुरिन्द्र बठला ने बताया कि चोर दुकान में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और छत पर सीढ़ियों पर लगे लोहे की चादर वाले दरवाजे की चादर को तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। चोर दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखी लगभग 70 हजार रुपये की नकदी ले गए। इसी दौरान दुकान के अंदर ही बने ब्यूटी पार्लर के गल्ले को तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 हजार रुपये भी चुरा लिए।
इसके अलावा चोरों ने साथ वाली वाटिका फैशन शॉप में भी चोरी को अंजाम दिया। इस संबंधी दुकान के मालिक राकेश बठला ने बताया कि उनके भाई की दुकान में चोरी करने के बाद चोरों ने छत पर चढ़कर उसके लेंटर के नीचे वाली दीवार पर सेंध लगाकर उसमें छेद कर लिया। इस रास्ते दुकान में उतरकर चोरों ने 25 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें केवल एक ही चोर दिखाई दे रहा है। शहर वासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त तेज करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।