{"_id":"60b005068ebc3e7ffa1cda62","slug":"theft-in-three-shops-in-nayagaon-mohali-news-pkl4147410132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव : तीन दुकानों के ताले तोड़कर करियाने का सामान व नकदी ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव : तीन दुकानों के ताले तोड़कर करियाने का सामान व नकदी ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
नयागांव। कोविड काल में अब चोर आटा और करियाने का सामान भी चोरी करने लगे हैं। आदर्श नगर में चोरों ने बुधवार की रात तीन राशन की दुुकानों के ताले तोड़े और यहां से आटा, करियाने का सामान और नकदी चोरी करके ले गए। एक दुकान में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर के संजीव करियाना स्टोर, साहिल करियाना स्टोर और रवि करियाना और बेकरी की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। साहिल करियाना स्टोर के मालिक विक्की ने बताया उनकी दुकान के गल्ले में कुछ नकदी भी थी, चोर सामान के साथ नकदी भी लग गए। वही संजीव करियाना स्टोर मालिक के भाई संतोष कुमार यादव ने बताया उनकी दुकान से 20 थैली आटा और अन्य करियाने का सामान करीब 20 हजार रुपये कीमत का चोरी हुआ है। वहीं करियाना, जूस और बेकरी स्टोर के मालिक रवि ने बताया कि उसकी दुकान से भी चोर सामान चोरी करके ले गए हैं।
तीनों दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।