फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft in TDI City

टीडीआई सिटी में दिनदहाड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़ लाखों की चोरी

Mon, 29 Jul 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Theft in TDI City
टीडीआई सिटी में बंद मकान में हुई चोरी के बाद बेड पर बिखरा सामान। - फोटो : MOHALI
मोहाली। टीडीआई सिटी में दिनदहाड़े चोर एक फ्लैट का दरवाजा तोड़ कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ले गए। यह वही टीडीआई सिटी हैं, जहां के बदतर हालात से नाराज बाशिंदों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। इस इलाके के बदतर हालात सुर्खियों में रहे हैं, इसके बावजूद एरिया को लेकर प्रशासन व पुलिस का रवैया लापरवाही भरा ही रहा है। दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

सेक्टर-117 टीडीआई सिटी के हाउस नंबर 792 को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। मकान मालिक ओंकार ने बताया कि वह व उनकी पत्नी पारुल सुबह 8:45 बजे बेटी के साथ घर से निकले थे। बेटी को क्रच में छोड़ दोनों अपने काम पर चले गए। दोपहर 1:40 बजे जब बेटी को मेड के साथ घर छोड़ने के लिए पहुंचे तो मेन डोर का ताला टूटा हुआ था। लॉक वाली जगह से चौखट भी टूटी थी। ओंकार ने अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बेतरतीब बिखरा पड़ा था। उन्होंने वारदात की जानकारी थाना बलौंगी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वारदात वाली जगह से फिंगर प्रिंट लिए। ओंकार ने बताया कि चोर घर की अलमारी में रखे करीब 14-15 तोले सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के व कुछ नकदी चुराकर ले गए। ओंकार ने बताया करीब साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ओंकार का फ्लैट नंबर 792 फर्स्ट फ्लोर पर है। सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन जिस साइड में उनका फ्लैट है उस साइड कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है, जबकि सीसीटीवी कैमरों की डायरेक्शन दूसरी साइड है। लिहाजा पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से खास मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन वर्क में लगे मजदूरों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस को इस वारदात से जुड़ा कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडीआई सिटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि इलाके में जहां पहले से ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, वहीं अब आपराधिक वारदात का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। टीडीआई सिटी में सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं है। जो परिवार दिनदहाड़े हुई वारदात का शिकार हुआ है, वह परिवार अगस्त 2013 से यहां रह रहा है। एरिया में रहने वाले बुजुर्ग और दिन के समय घर में अकेली महिलाएं भी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यहां रह रहे लोगों ने प्रमोटर्स व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं और सिक्योरिटी की मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसका नतीजा इस वारदात के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed