{"_id":"673bb401d336d7ee770fffb6","slug":"theft-in-medicine-shop-mohali-news-c-71-1-mli1008-122081-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दवाइयों की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दवाइयों की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खरड़। निज्जर रोड मुंडी खरड़ में एक दवाइयों की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई।
दुकान के मालिक गिरीश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह किसी राहगीर ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि दुकान खुली पड़ी है। जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हैं।
उन्होंने बताया कि दुकान से महंगा सामान, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर समेत नकदी भी चोरी कर ली गई है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा 100 नंबर पर कई बार सूचना देने के लिए फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। दुकान में हुई चोरी संबंधी लिखित शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में दे दी गई है।