फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The young man who came to meet the female friend was shot, unknown accused absconding

Mohali: महिला मित्र से मिलने आए युवक को मारी गोली, देर रात एक सोसायटी के बाहर हुई वारदात

Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

घायल आदित्य की महिला मित्र ने बताया कि आदित्य उसका पुराना दोस्त है और राजपुरा में एक बैंक में कार्यरत है। वह शनिवार रात कलाग्राम में एक फंक्शन में गई थी और आदित्य मिलने के लिए फोन कर रहा था।

विज्ञापन
The young man who came to meet the female friend was shot, unknown accused absconding
क्राइम

विस्तार

जीरकपुर में शनिवार रात पौने 12 बजे ओल्ड कालका रोड पर एक सोसायटी के बाहर एक अज्ञात ने अपनी महिला मित्र से मिलने आए 26 वर्षीय आदित्य नाम के युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने घायल आदित्य के भाई मोहित चौधरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा-307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदित्य एरो सिटी ब्लॉक-सी का रहने वाला है। गोली लगने के बाद उसकी महिला मित्र ने अपने भाई की मदद से आदित्य को एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया था, लेकिन गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर वह आईसीयू में दाखिल है और उसका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


घायल आदित्य की महिला मित्र ने बताया कि आदित्य उसका पुराना दोस्त है और राजपुरा में एक बैंक में कार्यरत है। वह शनिवार रात कलाग्राम में एक फंक्शन में गई थी और आदित्य मिलने के लिए फोन कर रहा था। वह पौने 12 बजे अपनी कार से घर पहुंची तो आदित्य मेरी सोसायटी के बाहर अपनी कार में बैठा था। मैंने अपनी कार सोसायटी की पार्किंग में लगाई और ऊपर फ्लैट में चली गई। आदित्य का दोबारा फोन आया और चिल्लाया मुझे बचाओ... मुझे बचाओ..., इसके बाद मैं अपने भाई को लेकर मौके पर पहुंची तो देखा कि आदित्य की कार कुछ ही दूरी पर फ्लाईओवर से टकराकर हादसा ग्रस्त हो गई थी और आसपास लोग खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में देखा तो आदित्य घायल था। पहले लगा कि आदित्य की कार का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे अपनी कार में एक निजी अस्पताल ले गई। रास्ते में आदित्य ने बताया कि उसको किसी ने गोली मारी है। अस्पताल में देखा कि उसकी गर्दन पर गोली का निशान था। वहां से डाक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां वह आईसीयू में है और डॉक्टर ऑपरेशन करेंगे।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस आरोपी की पहचान के लिए पूरा दिन ओल्ड कालका रोड पर दुकानों के सीसीटीवी चेक करती रही। जबकि पुलिस की ओर से लगाए गए हाईटेक फेस डिटेक्टर कैमरे काफी समय से खराब पड़े हैं। हैरानी है कि सिंघपुरा चौक से तीन कैमरे चोरी हो गए हैं, जिसकी खबर पुलिस के पास है ही नहीं और न ही पुलिस को यह पता है कि कैमरों का कंट्रोल रूम कहां पर है।


घायल आदित्य के भाई मोहित चौधरी की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ओल्ड कालका रोड व पटियाला चौक के आसपास सभी दुकानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी गोली मारने के असली कारण का पता नहीं चला है। पुलिस की जांच जारी है।  - दीपिंदर सिंह बराड़, एसएचओ थाना जीरकपुर जीरकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed