फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The young man was learning to operate a wood cutting machine in the absence of his brother, his thumb got cut and separated

Mohali News: भाई की गैरहाजिरी में लकड़ी काटने की मशीन चलाना सीख रहा था युवक, अंगूठा कटकर हो गया अलग

Thu, 14 Dec 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The young man was learning to operate a wood cutting machine in the absence of his brother, his thumb got cut and separated
मोहाली। गांव सनेटा की एक लकड़ी की दुकान में काम करने वाले युवक का मशीन में अंगूठा आकर कट गया। उसे घायल हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया है। पीड़ित विकास (17) उर्फ मोटू ने बताया कि उसका परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है और वह पिछले तीन साल से अपने चाचा के घर जुझार नगर में रह रहा और सनेटा में उनकी लकड़ी की दुकान में काम सीख रहा था। बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह दुकान पर चचेरे भाई से काम सीख रहा था। इस दौरान उसके भाई को किसी ने काम से बाहर बुलाया तो वह मशीन बंद कर उससे मिलने चला गया। इतने में विकास ने भाई की गैरहाजिरी में मशीन से लकड़ी काटनी शुरू कर दी, तभी मशीन चलाते हुए उसका हाथ पर मशीन का ब्लेड चल गया जिससे उसका अंगूठा कट गया। जब उसने शोर मचाया तो उसका भाई जल्दी से भाग कर अंदर आया। उसने देखा कि उसका हाथ बुरी तरह से कट चुका था और पूरी दुकान में खून बह रहा था। इस पर उसने दुकान में पड़े कपड़ा उसके हाथ पर बांध दिया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। अब ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि पहले भी इसे कई बार मशीन न चलाने के लिए रोका है। इसे दुकान पर बस छोटे-मोटे काम दिया करते हैं। आज मेरी गैर-मौजूदगी में उसने मशीन चलाने की कोशिश की जिसमें यह दुर्घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed