फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The woman was crushed by the same bus that took her from Patiala to Zirakpur.

Mohali News: पटियाला से जिस बस महिला जीरकपुर पहुंची उसी बस ने उसको कुचला

Sun, 16 Nov 2025 10:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The woman was crushed by the same bus that took her from Patiala to Zirakpur.
जीरकपुर। पटियाला से जिस बस में महिला जीरकपुर आई उसी बस ने उसको कुचल दिया। महिला बस से उतरकर सामने से रोड क्रास कर रही थी। इस दौरान चालक ने बस चला दी तो महिला बस के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लगभग सवा दो बजे दोपहर को हुआ। बस का नंबर मोहाली का बताया जा रहा है। मृतक महिला 60 वर्षीय बलबीर कौर मौली जागरां चंडीगढ़ निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना जीरकपुर के ड्यूटी ऑफिसर मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को दुरूस्त करवाया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस भी बुलवाई, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। महिला की बॉडी ट्रैफिक डिवाइडर के पास पड़ी मिली। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। सिर पर गहरा घाव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात पुलिस मुलाजिम सुख दर्शन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed