{"_id":"6060e8608ebc3ed7f8191d11","slug":"the-waiter-raped-the-minor-girl-the-wife-said-now-where-do-i-go-mohali-news-pkl4086644118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी बोली- भाग कर की थी शादी, अब मैं कहां जाऊं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वेटर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी बोली- भाग कर की थी शादी, अब मैं कहां जाऊं
Mon, 29 Mar 2021 12:21 PM IST
मोहाली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने एक दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय वेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में डेराबस्सी में रहता है।
विज्ञापन
डेराबस्सी थाना प्रभारी ने बताया कि एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर सोनू कुमार अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ रहता है। इसी मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले एक परिवार की 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सोनू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को सोनू की पत्नी किसी काम से अपने बच्चे के साथ घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सोनू पहली मंजिल पर रह रहे परिवार के घर गया और देखा कि घर पर बच्चे अकेले खेल रहे हैं और उनके माता-पिता काम पर गए हैं। इसके बाद सोनू 10 साल की बच्ची को अपने साथ ऊपर कमरे में लेकर चला गया। यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे नीचे छोड़कर आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो उन्होंने देखा कि बच्ची की तबीयत खराब हो रही है। बच्ची की मां ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि अंकल अपने साथ ऊपर कमरे में लेकर गए थे और उसके साथ गलत काम किया है। इस पर बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और उससे यह गलती हुई है।
पत्नी बोली- घर से भागकर किया प्रेम विवाह, मैं मुसीबत में फंसी
आरोपी की पत्नी ने रोते हुए बताया कि उसने सोनू के साथ यूपी में अपने घर से भागकर परिवार के मना करने के बावजूद प्रेम विवाह किया था। अब उसके घर वाले भी उसे अपने घर वापस नहीं आने देंगे।
सोनू यहां शादी समारोह में वेटर का काम करता है। अब गिरफ्तार होने के बाद वह जेल चला जाएगा और मैं मुसीबत में पड़ जाऊंगी। मुझे अपना और बच्चे का गुजरा करना मुश्किल हो जाएगा।