फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The vicious man who cheated in the name of getting a job was controlled, there were 6 offices in the tricity

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाला शातिर काबू, ट्राइसिटी में थे 6 दफ्तर

Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The vicious man who cheated in the name of getting a job was controlled, there were 6 offices in the tricity
जीरकपुर। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शातिर ने लोगों को ठगने के लिए पूरे ट्राइसिटी में अपना जाल बिछा रखा था और कुल 6 दफ्तर खोल रखे थे। यदि किसी शहर में पुलिस की दबिश बढ़ जाती थी तो शातिर ठग दूसरे शहर में जाकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने मुख्य शातिर गौरव अरोड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 406, 420, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि शातिर ठग गौरव अरोड़ा को गिरफ्तार कर डेराबस्सी अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल अरोड़ा ने पूछताछ में अपने 9 साथियों के नाम ओर बताए हैं, जो इस ठगी के खेल में शामिल हैं। इस केस में सभी के नाम दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि इस शातिर ने पूरे ट्राइसिटी में 6 दफ्तर खोले हुए थे।
विज्ञापन

लोगों को ठगने के लिए यहां खोले थे दफ्तर
जानकारी के मुताबिक शातिर की ओर से अपने साथियों के साथ खोले गए 6 दफ्तरों की सूची में पहला दफ्तर भारतीय रोजगार संस्थान एससीओ नंबर 37 दूसरी मंजिल, सेक्टर-1 पंचकूला, दूसरा आईसीएमईआर हेल्थ केयर फाउंडेशन एससीओ 37, तीसरी मंजिल कलगीधर एनक्लेव मार्केट बलटाना, तीसरा प्लेस फॉर यू प्लेसमेंट सर्विसेज एससीओ-7, पन्नू कांप्लेक्स नजदीक लक्की ढाबा, जीरकपुर, चौथा एम मुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड, ऑफिस नंबर 227ए दूसरी मंजिल, ग्लोबल बिजनेस पार्क अंबाला रोड जीरकपुर, पांचवा सनराइज मैन पावर साल्यूशंस, चंडीगढ़ और छठा दफ्तर जन सेवा फाउंडेशन एसईओ 7-8 दूसरी मंजिल नजदीक पुलिस बैरियर सेक्टर-20 पंचकूला के नाम से खोल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जीरकपुर पुलिस ने कृष्ण कुमार निवासी महमूदपुर थाना साहा जिला अंबाला और उसके दोस्त अशोक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था, कि उन्होंने नौकरी की तलाश में जीरकपुर की प्लेस फॉर यू कंपनी के मालिक गौरव अरोड़ा को नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय पर 6 लाख 42 हजार रुपये दिए थे। शातिर गौरव अरोड़ा ने उनको किसी कंपनी के नाम के ज्वाइनिंग लेटर दिए थे, जो फेक निकले थे। इसके बाद जब वह उक्त आरोपी ठग के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। उन्होंने शातिर ठग की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त शातिर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed