फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The train arrived at 12 noon, welcomed by a member of the BJP's State Executive

वंदे भारत ट्रेन का मोहाली रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Fri, 14 Oct 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The train arrived at 12 noon, welcomed by a member of the BJP's State Executive
मोहाली। हिमाचल प्रदेश के ऊना से पीएम नरेंद्र मोदी की हरी झंडी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन का वीरवार को दोपहर मोहाली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट की अगुवाई में आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेन में भारत के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा विशेष रूप से सफर कर रहे थे। दोपहर 12 बजे जब यह ट्रेन मोहाली रेलवे स्टेशन पहुंची तो संजीव वशिष्ट ने रेल मंत्री को फूलों की माला पहनाकर और सिरोपा भेंट करके उनका स्वागत किया। साथ ही यह ट्रेन शुरू करने के लिए चंडीगढ़ में स्टॉप देने के लिए आभार जताया। इस दौरान भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्डू, अशोक झा, अरुण शर्मा, विवेक कृष्ण जोशी, मदन शोंकी, रमन शैली, राजीव शर्मा, जसमेर राणा, ताहिल शर्मा, संजीव जोशी, राखी पाठक, रीटा, अनिता जोशी, के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता इस यादगार पल का हिस्सा बने।
विज्ञापन

दिल्ली से आसानी से आ जा सकेंगे श्री आनंदपुर साहिब
इस मौके पर संजीव वशिष्ट ने कहा कि अब सिखों के लिए अपने धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर साहिब की यात्रा करना काफी ज्यादा सुखद और आसान हो जाएगा। अगर दिल्ली से भी कोई श्रद्धालु इस ट्रेन में सफर करके माथा टेकने के लिए श्री आनंदपुर साहिब आता है तो वह दर्शन करने के बाद शाम तक वापस दिल्ली पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed