फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The strike of doctors posted in government hospitals and dispensaries will continue, only essential services will be given.

सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में तैनात डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी, केवल जरूरी सेवाएं देंगे

Tue, 27 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The strike of doctors posted in government hospitals and dispensaries will continue, only essential services will be given.
मोहाली। जिले के सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में तैनात डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी। इससे रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। पीसीएमएस के अध्यक्ष प्रधान डॉ. गगनदीप सिंह के साथ अन्य कमेटी से जुड़े मेडिकल अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू 23 जुलाई को धरना स्थल पर पहुंचे और डॉक्टरों से मांग पत्र लेकर वादा किया है डॉक्टरों की एनपीए की मांग एक सप्ताह के अंदर पूरी कर दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए समय के देखते हुए कमेटी द्वारा एक हफ्ते के लिए धरना स्थगित करने का फैसला किया गया था। एक हफ्ते का समय देखते हुए कमेटी द्वारा वर्चुअल मीटिंग रखी गई थी, जिसमें फैसला लिया गया है डॉक्टरों द्वारा एक हफ्ते तक इंतजार किया जाएगा की सरकार क्या फैसला लेती है इस बीच हड़ताल पहले तरह ही जारी रखी जाएगी। लेकिन ऐसे समय में भी पेरलर ओपीडी जारी रखी जाएगी और मरीजों को देखा जाएगा। इस बैठक में किए गए फैसलों में कहा गया है कि इमरजेंसी, कोविड और पोस्टमार्टम सेवाएं पहले की तरह जारी रखी जाएंगी। वहीं कमेटी ने फैसला किया है कि अगले शुक्रवार तक मांगों नहीं मानी गई, ऐसे में संघर्ष तेज किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed