{"_id":"628552731ca6665c3d08b35b","slug":"the-speeding-truck-hit-the-tractor-the-tractor-driver-died-mohali-news-pkl451046435","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खरड़। खरड़-कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव घड़ूआं के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरनेक सिंह (64) निवासी गांव घड़ूआं मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे अपने ट्रैक्टर पर खेतों की ओर जा रहा था। जब घड़ूआं स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोरिंडा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ट्रैक्टर को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसमें ट्रैक्टर चालक हरनेक सिंह ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घड़ूआं पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया था परंतु गांववासियों ने ट्रक का पीछा करके ट्रक को गांव खटमानपुर के पास घेर लिया और वापस लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के एक घंटा बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
मृतक के परिवारिक सदस्यों तथा गांव घड़ूआं के सरपंच नरिंदर सिंह गांधी के अनुसार हादसे के एक घंटे बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। 108 एंबुलेंस को लगभग एक घंटे तक फोन किया परंतु कोई जवाब नहीं आया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस नंबर 1033 को भी लगभग एक घंटा फोन करते रहे। उनकी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह लगभग 7.20 पर घटनास्थल पर पहुंची परंतु उन्होंने शव को अस्पताल ले जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजन किराए पर गाड़ी करके शव को सरकारी अस्पताल लेकर गए।