{"_id":"61ec53aca4d3a310297d1d13","slug":"the-smell-of-sandalwood-will-be-scattered-in-the-barren-land-tricity-will-get-a-new-tourist-destination-mohali-news-pkl440015374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर भूमि में बिखरेगी चंदन की महक, ट्राईसिटी को मिलेगा नया पयर्टनीय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर भूमि में बिखरेगी चंदन की महक, ट्राईसिटी को मिलेगा नया पयर्टनीय स्थल
Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
मोहाली ब्यूरो
अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। अब चंडीगढ़ की तर्ज पर मुल्लांपुर में लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए एक बोटेनिकल गार्डन बनेगा। चंदन से लेकर सारे औषधीय पौधे इसकी शान होंगे। ध्यान के लिए कुटिया से लेकर साइकिलिंग ट्रैक की व्यवस्था होगी। साथ ही राशि व नक्षत्र वाटिका भी गार्डन की शोभा बढ़ाएंगे। गार्डन बनने से वन विभाग की जमीन का उचित रखरखाव होगा। वहीं, ट्राइसिटी के लोगों के लिए एक और पर्यटन स्थल मिलेगा। वन विभाग ने प्रोजेक्ट की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सबकुछ ठीक रहा तो विधानसभा
विज्ञापन
चुनाव के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
मुल्लांपुर में श्री रतवाड़ा साहिब के पास पड़ी विभाग की 39 एकड़ बंजर जमीन में नगर एक नाम से गार्डन बनेगा। इसके लिए जगह की निशानदेही एवं अन्य औपचारिकताएं पूूरी कर ली गई हैं। वन विभाग ने सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर भेजी दी है। इस गार्डन में लोगों को प्राकृतिक एवं सोलर एनर्जी का कैसे हम अपने लिए अच्छे तरीके से प्रयोग सकते हैं, उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बकायदा मॉडल व अन्य चीज रहेंगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिल पाए। साथ ही नर्सरी आदि की व्यवस्था होगी। क्योंकि, कोरोना काल में लोगों को प्रकृति से लगाव हुआ। लोगों द्वारा घरों में गार्डन बनाए गए हैं। ऐसे में वन विभाग भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस तरह के तीन गार्डन बनने हैं। उम्मीद है कि इससे नगर निगम का वन एरिया बढ़ेगा।
विज्ञापन
चंदन के पौधों का ट्रायल रहा कामयाब
वन विभाग की तरफ से कुछ साल पहले मुल्लांपुर में करीब ढाई एकड़ में चंदन के पौधे लगाए गए थे। जिनका रिस्पांस काफी अच्छा रहा है। यह पहला मौका था जब पंजाब में चंदन के पौधे लगाए गए थे। क्योंकि यह सारा एरिया शिवालिक रेंज में आता है। यहां की जलवायु लगभग हिमाचल जैसी है। दूसरा इसके लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होती है। वहीं, इसकी लकड़ी लाखों में बिकती है। इससे विभाग को फायदा होगा। इसी को ध्यान में रखकर गार्डन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्री-वेडिंग व फिल्मों की शूटिंग के लिए भी आदर्श जगह
जिस एरिया में वन विभाग नगर एक गार्डन स्थापित करने जा रहा है वह पहले से ही बॉलीवुड की पसंदीदा जगह रही है। शाहरुख खान व प्रीति जिंटा की फिल्म वीर जारा से लेकर साउथ की कई फिल्मों की यहां पर शूटिंग हुई है। क्योंकि इसके सामने बर्फ वाले पहाड़ हैं। कई नामी होटल, शानदार रोड, चंडीगढ़ और एयरपोर्ट पास होने से लोग इसे पसंद करते हैं। इसके अलावा प्री वेडिंग शूटिंग के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
सिसवां डैम भी पास में है स्थित
यह एरिया चंडीगढ़ के पास स्थित है। इसके पास ही सिसवां डैम है। जिसे वन विभाग ने सुखना लेक की तर्ज पर संवारा है। वहां पर लोगों के लिए वोटिंग की सुविधा से लेकर रहने के लिए टेंट हाउस तक बनाए हैं। यहां पर पहुंचना काफी आसान है। चंडीगढ़ के सेक्टर-़17 से मुल्लांपुर व सिसवां डैम तक बसें चलती हैं। इसके अलावा एक म्यूजियम भी स्थित है। अपने वाहन से मात्र दस मिनट में लोग पहुंच सकते हैं।
ट्राइसिटी के लोगों को मिलेगा फायदा
मुल्लांपुर में नया गार्डन स्थापित किया जाएगा। यह चंडीगढ़ के बोटेनिकल गार्डन की तर्ज पर होगा। इससे नए बस रहे रिहायशी एरिया से लेकर ट्राइसिटी के लोगों को फायदा होगा। गुरअमनप्रीत सिंह, जिला वन अधिकरी।