{"_id":"6232171b3f75c20743379d14","slug":"the-roads-of-the-city-gave-the-answer-people-are-the-victims-of-daily-accidents-mohali-news-pkl444836442","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें दे गईं जवाब, लोग रोजाना हो रहे हादसों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें दे गईं जवाब, लोग रोजाना हो रहे हादसों का शिकार
विज्ञापन
मोहाली। पहले सर्दी और फिर विधानसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता के कारण इस बार शहर की सड़कें पूरी तरह जवाब दे गईं हैं। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण सड़कों पर गाड़ी तो दूर पैदल तक चलना भी मुश्किल हो गया है। रात के समय तो लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं एक्सीडेंट प्रोन एरिया में भी हालत बहुत खराब है। यह हालत रिहायशी एरिया से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया तक जाने वाली सड़कों की है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर री कार्पेटिंग का काम शुरू हो गया है। होली तक अधिकतर सड़कें तैयार कर दी जाएगी।
शहर के बस स्टैंड से पीटीएल चौक तक आने वाली सड़क भी जवाब दे गई। यह सड़क एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आती है। इस सड़क के साथ ही फुटपाथ टूटे पड़े हैं। इतना ही स्ट्रीट लाइट के पोल और तारे तक सड़क में गिरी हुई है। जबकि यहां पर हर समय ट्रैफिक चलता रहता है। इसी तरह एमओआई चौक से फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है। सीवरेज लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा गया था, लेकिन इसकी स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। इसी तरह नेशनल हाईवे-5 से चंडीगढ़ खरड़ रोड से फेज-11 रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर करीब 30 महीने से लोग दिक्कत झेल रहे हैं। यह भी सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई थी, लेकिन अभी तक सड़क पूरी चल नहीं पाई। कुछ एरिया भी ट्रायल के तौर पर खोला गया है, लेकिन वहां पर चलना आसान नहीं है। सड़क पर हर समय मिट्टी उड़ती रहती है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लगे होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसी ही स्थिति डिप्लास्ट चौक से मदनपुर चौक तक आने वाली सड़क का है। मदनपुर साइड में तो सड़क की हालत काफी खस्ता है। ऐसे में रोजाना लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
फेज-11 से बलौंगी रोड बंद होने से लग रहा जाम
फेज-11 से बलौंगी जाने वाली सड़क को अभी तक पूरी तरह से लोगों के लिए नहीं खोला गया है। क्योंकि इस सड़क पर करीब 30 महीने से सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इस वजह से फेज-11 से एक जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इतना ही नहीं इस वजह से हादसों का डर भी हर समय बना रहता है। वहीं, सुबह और शाम के समय जाम की सबसे ज्यादा दिक्कत आती है।
विज्ञापन
ड्रेनेज लाइन नीची होने से होते हैं हादसे
फेज-3/5 के लाइट प्वाइंट से फेज-1 जाने वाली सड़क को करीब दस साल पहले चौड़ा किया गया था। ऐसे में इस एरिया की मार्केट की पार्किंग का कुछ हिस्सा सड़क के लिए प्रयोग किया गया था। यहां से ड्रेनेज लाइन गुजरती है। वाहनों के दबाव से यह ड्रेनेज लाइन थोड़ी दब गई है। ऐसे में सड़क पर खड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कत उठानी पड़ती है। सबसे ज्यादा दोपहियां वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं।
जल्द ही सुधार देंगे सभी सड़कें, काम किया शुरू
सड़कों की री कार्पेटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम पर करोड़ों रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों को संवारा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेेेगी।
-कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर नगर निगम मोहाली।
अमृत स्कीम के तहत बनाई जाएगी सड़क
फेज-11 से बलौंगी जाने वाली सड़क पर सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसे अटल मिशन ऑफ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अमृत) के तहत नए सिरे से बनाया जा रहा है। सड़क के एक हिस्से को कुछ समय पहले ट्रायल के लिए खोला गया था, जिससे देखा जा सके कि सड़क धंस तो नहीं रही है। वहीं, इसके सैंपल भी लैब से चक करवाए गए हैं। अब इन सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा, साथ ही सड़क के दोनों तरफ लगे मिट्टी के ढेर हटाकर फुटपाथ बनाए जाएंगे।
-हरप्रीत सिंह, अधिकारी नगर निगम।