फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'The road to the assembly will be easier by repairing the link roads of the villages'

‘गांवों की लिंक सड़कों को दुरुस्त कर विधानसभा की राह करेंगे आसान’

Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
'The road to the assembly will be easier by repairing the link roads of the villages'
मोहाली। शहर के विधायक एवं पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अब अपना पूरा ध्यान हलके पर और विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हलके में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चल रहे सभी प्रोजेेक्टों को तय समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया है कि उक्त इलाके के विकास कार्यों की गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाए, जिससे लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिल पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विकास कार्यों को लेकर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से बुधवार को अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इसमें विधायक ने विशेष तौर पर गांव की लिंक सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क के काम में किसी भी किस्म की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, जो अधिकारी या ठेकेदार ऐसा करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। विधायक ने कहा कि गांवों को जोड़ती और चारो ओर बनी सड़कों (फिरनियों) को पक्का करने, गंदे पानी की निकासी, धर्मशालाओं और सामुदायिक केंद्रोें के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्य युद्घ स्तर पर चल रहे है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के गांव में चल रहा कोई काम अधूरा रह गया है तो उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने पीएसपीसीएल के अधिकारियों को गांव की बिजली की तारों और इनके ढांचे को दुरुस्त करने के आदेश दिए। इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा, एसडीएम मोहाली हरबंस सिंह, जिला विकास अधिकारी सुखचैन सिंह, बीडीपीओ हितेन कपिला, एक्सईएन पीएसपीसीएल गुरप्रीत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed