फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The road dug for the chamber ten days ago became a hindrance

Mohali News: दस दिन पहले चैंबर के लिए खोदी सड़क बनी बाधा

Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
The road dug for the chamber ten days ago became a hindrance
नयागांव। एक माह पहले जनता काॅलोनी रोड पर टूटे गटर के ढक्कन की वजह से खोले गए चैंबर यहां के निवासियों के लिए बाधा बन गए हैं। एक माह पहले टूटे ढक्कन के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने चैंबर के लिए दस दिन पहले खुदाई तो कर डाली पर उसको वैसे का वैसा छोड़कर चले गए। लोगों का कहना है कि यदि चैंबर के लिए सड़क खोदी गई थी तो उसे जल्द बनाया जाना चाहिए था। लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। इस कारण जनता कालोनी के वार्ड नंबर चार, आदर्श नगर, दशमेश नगर और अन्य वार्डों की ओर जाने वाले हजारों लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। यह रोड काफी संकरी है और पांच छह फीट का गड्ढा भी खोद दिया गया, जिससे रोड एक ओर से लगभग ब्लाॅक हो गई है। लोगों का कहना है कि ढक्कन के टूटने के बाद यहां बैरिकेडिंग करनी चाहिए थी, लेकिन वह भी नहीं किया गया और कोई वर्क इन प्रोग्रेस का बोर्ड भी नहीं लगाया गया। इस वजह से हादसे का भी डर है।
विज्ञापन


कोट्स

इस रोड पर सुबह और दोपहर को स्कूल बसों की आवाजाही है। यह मुख्य सड़क है, जिसकी वजह से यहां ट्रैफिक का दबाव काफी है। नगर परिषद की लापरवाही से समस्या हो रही है। इसे जल्द ठीक करना चाहिए। -मलकीत सिंह, निवासी, नयागांव
विज्ञापन


कई दिनों से यह रोड खोदा गया है। आदर्श नगर, दशमेश नगर, जनता कॉलोनी के 4 वार्डों से लोग इस रोड से आते जाते हैं। नगर परिषद को जल्द इस रोड को ठीक करवाना चाहिए। इससे किसी को भी चोट लग सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। -भूपेंद्र सिंह भूपी, निवासी नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed