{"_id":"68af6c11a434212f7f0c23ae","slug":"the-road-constructed-on-the-flyover-of-k-area-light-point-collapsed-within-three-months-mohali-news-c-71-1-mli1010-132851-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: के-एरिया लाइट पॉइंट के फ्लाईओवर पर बनी सड़क तीन महीने में ही धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: के-एरिया लाइट पॉइंट के फ्लाईओवर पर बनी सड़क तीन महीने में ही धंसी
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका हाईवे पर के-एरिया लाइट पॉइंट के पास करीब तीन महीने पहले बने फ्लाईओवर के ऊपर की सड़क तीन महीने में ही धंसने लगी है। बता दें कि जीरकपुर की ओर से फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ते ही डिवाइडर के बिल्कुल पास से सड़क का काफी बड़ा हिस्सा धंस गया है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर एक गड्ढा बनने के कारण बारिश का पानी भी भर जाता है। इससे अचानक से इस गड्ढे में वाहन का टायर गिरने से वाहन का संतुलन भी बिगड़ जाता है। ऐसे ही कई बार वाहन दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं।
इस समस्या को लेकर आसपास के दुकानदार साहिल अरोड़ा, राजेंद्र सिंगल, संदीप कुमार आदि ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे क्षेत्र में जो भी काम हुआ है उसमें कम गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया है जबकि पंचकूला क्षेत्र में करीब एक वर्ष पहले किए गए काम भी वैसे के वैसे बढ़िया पड़े हैं जबकि जीरकपुर में करीब 3 महीने पहले बनी सड़क भी टूटने लगी है। उन्होंने मांग की है कि इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
हम कहीं पर भी घटिया गुणवत्ता वाला मैटीरियल इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर फिर भी कहीं कोई समस्या आ गई है तो उसे चेक करवा लिया जाएगा और तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा। -राहुल सोखल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।