फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The road built from Baltana village to the main market started sinking in the first rain itself

Mohali News: बलटाना गांव से लेकर मेन मार्केट तक बनी सड़क पहली बारिश में ही धंसना शुरू

Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The road built from Baltana village to the main market started sinking in the first rain itself
जीरकपुर। 49 लाख रुपए की लागत से करीब एक महीना पहले इंटरलॉक टाइल्स लगाकर मुकम्मल हुई बलटाना गांव से लेकर मेन मार्केट की सड़क मानसून की पहली बारिश से ही जगह-जगह से धंसनी शुरू हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी भरने लगा है, जिसके कारण वाहन चालक भी पानी में अपने वाहन का संतुलन खोने के कारण चोटिल हो रहे हैं। बता दें कि बलटाना मेन मार्केट से बहुत सी स्कूल बसें तथा समय-समय पर सीटीयू की लोकल बसें भी सारा दिन गुजराती रहती हैं।
विज्ञापन

सारा दिन इस सड़क पर ट्रैफिक चलता रहता है। बलटाना क्षेत्र के समाजसेवी मणि शर्मा तथा आसपास के दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों पर इस सड़क बनाने में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क को बनाने में घटिया टाइल्स और अन्य मटेरियल का प्रयोग किया गया है और यह सड़क सही तरीके से नहीं बनाई गई। इस कारण यह जगह-जगह से धंसने लगी है। इसकी गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन



लुक वाली सड़क बनाने के लिए कहा था
इंटरलॉक टाइल्स वाली सड़क कभी भी कामयाब नहीं होती। मैंने तो पहले ही लुक वाली सड़क बनाने संबंधी कहा था लेकिन बलटाना गांव के कुछ लोगों ने उसे बनने नहीं दिया और कहा कि यहां पर सिर्फ इंटरलॉक टाइल्स ही लगनी चाहिए। यह सारी सड़क खराब हो गई है। इसके लिए गांव के कुछ लोग ही जिम्मेवार हैं। अगर इस सड़क के कारण किसी भी व्यक्ति का नुकसान होता है तो उन लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज होना चाहिए जिन्होंने लुक वाली सड़क नहीं बनने दी। - सुनीता जैन, पार्षद, वार्ड नंबर 4
विज्ञापन
विज्ञापन



मरम्मत करवा दी जाएगी
अगर बलटाना क्षेत्र में बनी यह इंटरलॉक टाइल्स वाली सड़क धंस रही है तो ठेकेदार को बोलकर इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। - अमनदीप शर्मा, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed