फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The reputation of many families was at stake in the corporation elections

निगम चुनाव में कई परिवारों की प्रतिष्ठा थी दांव पर

Fri, 19 Feb 2021 12:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The reputation of many families was at stake in the corporation elections
मोहाली। नगर निगम चुनाव में कई परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। क्योंकि चुनाव में एक ही परिवार से अलग-अलग सदस्य किस्मत आजमा रहे थे। ऐसे कई उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। जबकि कुछ को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। आइए हम जानते हैं इन परिवारों के बारे में.....
विज्ञापन

दंपती ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड
नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-19 से राज रानी जैन और वार्ड नंबर बीस से रिशव जैन विजयी रहे हैं। यह दोनों पति-पत्नी हैं। इस चुनाव में जहां राज रानी जैन चौथी बार लगातार जीती हैं। वहीं, उनके पति ने भी तीसरी बार चुनाव जीता है। वह पिछले नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर थे। वहीं, इस बार भी अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों में इस परिवार का नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन

देवर-भाभी ने जीता चुनाव
जानकारी के मुताबिक वार्ड-4 से रविंदर राणा और वार्ड-3 से दविदंर कौर वालिया चुनाव जीती हैं। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं और दोनों ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। रविंदर राणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह पहले मोहाली नगर परिषद के प्रधान रह चुुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से चाची जीती, भाजपा से भतीजा हारा
नगर निगम के वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा आनंद चुनाव जीती हैं। जबकि वार्ड नंबर-11 से भाजपा के युवा नेता साहिबी आनंद को चुनाव में हार देखने को मिली है। हालांकि दोनों का जिक्र इसलिए किया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चाची-भतीजा हैं। साहिबी आनंद ने इस बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लंबी जंग लड़ी थी। चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ समय पहले उन्हें चुनाव मैदान में उतरने की अनुमति मिली थी।

पिता चुनाव हारे, तो बेटे ने बचाई अपनी सीट
जानकारी के मुताबिक पूर्व मेयर एवं आजाद ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह वार्ड नंबर-42 से चुनावी मैदान में थे। उन्हें चुनाव में इस बार हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस के सीनियर नेता अमरीक सिंह सोमल ने उन्हें शिकस्त दी है। जबकि उनके बेटे सरबजीत सिंह वार्ड नंबर-38 से चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि उनकी जीत का अंतर काफी कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed