फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The report of the person who came from Ambala to Laldu village Alamgir's group is positive

अंबाला से लालड़ू के गांव आलमगीर की जमात में आए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 04 Apr 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The report of the person who came from Ambala to Laldu village Alamgir's group is positive
लालड़ू। गांव आलमगीर में तबलीगी जमात में पहुंचे 15 सदस्यों में से एक व्यक्ति की जो अंबाला से आया था की रिपोर्ट कोरोेना वायरस पॉजिटिव पाए जाने से लालड़ू के गांव आलमगीर में दहशत का माहौल है। यह सभी सदस्य गांव आलमगीर की मस्जिद में ठहरे थे।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने इनके संपर्क में आने वाले 15 परिवारों के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है और मस्जिद को बंद करके पूरे गांव को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी लालड़ू के एसएमओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि अंबाला के सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन ने फोन पर जानकारी दी है कि अंबाला का रहने वाला एक व्यक्ति अस्पताल में दवा लेने आया था। संदिग्ध लगने पर उसका ब्लड़ सैंपल टेस्ट के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया है और उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने पूछताछ में बताया है कि गांव आलमगीर की मस्जिद में तबलीगी जमात में 15 सदस्य पहुंचे थे। सिविल सर्जन ने तुरंत डाक्टरों और पुलिस की टीम सहित गांव आलमगीर में पहुंचकर उनके संपर्क में आने वाले परिवारों को 15 दिन के लिए
क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही मस्जिद बंद कर पूरा गांव सील कर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं और सभी गांव वालों को घरोें में रहने को कहा है।
वहीं मस्जिद के मौलवी को जमात में पहुंचने वालों की और उनके संपर्क में आए सदस्यों की लिस्ट देने को कहा है, यह काम पुलिस देख रही है।
लालड़ू थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि गांव में करीब 60 मुस्लिम परिवार हैं, जिनमें करीब 18 परिवार होम क्वारंटीन कर दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी गांव के नंबरदार जसवंत सिंह और पूर्व पाषर्द रघुवीर स्वरूप जुनेजा सहित जिम्मेदार लोगों को सौंपी है।

यह भी पता चला है कि इसी गांव के दो व्यक्ति जमात लगाने गुजरात गए हुए हैं। एसएमओ सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को लालड़ू के दुर्गा देवी मंदिर के निकट रहने वाली कोरोना संदिग्ध महिला को होम क्वारंटीन करके उसके घर के आसपास का एरिया सील किया हुआ है। उसके सैंपल वीरवार को भेजे थे और शनिवार को रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed