फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The property dealer who came to get the registration done was shot about 100 meters away from the police station

Mohali News: रजिस्ट्री करवाने पहुंचे प्रापर्टी डीलर को पुलिस थाने से करीब 100 मीटर दूर गोली मारी

Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The property dealer who came to get the registration done was shot about 100 meters away from the police station
जीरकपुर। रजिस्ट्री करवाने जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को सोमवार को दिन में तहसील रोड पर पुलिस थाने से करीब 100 मीटर दूर गोली मार दी गई। बाइक पर आए हमलावरों ने दिन में करीब 2.20 बजे वारदात को अंजाम दिया। खेड़ी सुंडरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगतार सिंह की पीठ पर गोली लगी। यह वारदात पास ही कोठी में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गोली लगने के बाद एक्टिवा से उतरकर जगतार सिंह धीमान डाॅक्युमेंट सेंटर के अंदर गए और वहां जमीन पर गिर पड़े। सेंटर पर काम करने वाला हरविंदर धीमान उर्फ नीटू उसे प्राइवेट कार में वीआईपी रोड पर एक निजी अस्पताल में ले गए। इस हमले में प्रापर्टी डीलर के एक अन्य साथी को भी छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक जगतार सिंह का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई थी। बताया जा रहा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली की सूचना मिलते ही एसपी-कम-डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह और एसएचओ सतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हमले के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवा दी। सीआईए टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर जगतार सिंह सेल-परचेज का काम करता रहता है। सोमवार को उसके प्लॉट की रजिस्ट्री थी। वह धीमान डॉक्युमेंट सेंटर पर रजिस्ट्री टाइप करवा रहे था। समय लगने के कारण वह अपने जानकार जगतार सिंह निवासी पड़वाला के साथ उसकी एक्टिवा पर बैठकर कोहिनूर ढाबे पर खाना खाने चला गया। दोपहर करीब 2.20 पर दोनों खाना खाकर दोबारा धीमान डॉक्युमेंट सेंटर लौट रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर जगतार सिंह एक्टिवा पर पीछे बैठा था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि हमलावर उसका पीछा करते आ रहे थे। जगतार सिंह ने जैसे ही धीमान डॉक्युमेंट सेंटर के बाहर एक्टिवा लगाई उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने प्रॉपर्टी डीलर जगतार पर गोली चला दी। इस वारदात में एक्टिवा चला रहे जगतार सिंह को छर्रे लग गए। बाइक चला रहे हमलावर ने हेलमेट पहना हुआ था। गोली चलाने वाला आरोपी बाइक पर दोनों पैर एक तरफ करके बैठा हुआ था। सीसीटीवी में दोनों गोली चलाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। दूसरे जगतार सिंह को डेराबस्सी अस्पताल भेजा गया। वहां से उसको ढकोली और उसके बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद थाने की तरफ भागे हमलावर
गोली चलाने के बाद हमलावर थाने की तरफ भागे। तहसील रोड पर तहसील और थाना आमने-सामने है। यह अति व्यस्त मार्ग है। यहां अकसर जाम रहता है। यह मार्ग आगे जाकर बंद हो जाता है। उससे पहले छोटी-छोटी गलियां निकलती हैं जो इंटरनल रोड से टच होती हैं। यह माना जा रहा है कि या तो हमलावर अनप्रोफेशनल थे या फिर उन्होंने इस मार्ग की रेकी की हुई थी। इसीलिए उन्होंने वह रास्ता चुना जहां से भागकर निकलना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed