फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The process of killing chickens affected by bird flu in Derabassi starts today

डेराबस्सी में बर्ड फ्लू से प्रभावित मुर्गियों को मारकर दबाने की प्रक्रिया आज से शुरू

Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The process of killing chickens affected by bird flu in Derabassi starts today
मोहाली। डेराबस्सी सब डिवीजन के गांव बेहड़ा में बने दो पोल्ट्री फार्मों में अल्फा पोल्ट्री फार्म और रॉयल पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपलों की बुधवार को भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने की तैयारी से जुट गया है। इसके मद्देनजर अब प्रभावित मुर्गियों को मारकर उन्हें जमीन में दबाने की प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू की जाएगी। डीसी गिरीश दियालन ने बर्ड फ्लू की पुष्टि करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू को रोकने का मुर्गियों को मारकर दबाने की प्रक्रिया ही इससे बचाव का तरीका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेराबस्सी के गांव दोनों प्रभावित पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों को मारा जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय वाली 25 टीमें अल्फा और रॉयल पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों को मारेंगी। इन प्रभावित क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक मुर्गियों को मारे जाने की संभावना है। इसके लिए जरूरी सुरक्षा उपकरणों में पीपीई किट, फेस शील्ड के साथ जेसीबी मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके साथ ही क्वारंटीन संबंधी उचित इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जहां पर बर्ड फ्लू मिला है उसके साथ लगते दस किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, यहां पर पोल्ट्री पालन संबंधी किसी भी किस्म की व्यापारिक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिले में कोए, प्रवासी पक्षी और जंगली पक्षियों की मौत पर नजर रखने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वायरस जानवरों से आम लोगों में फैल सकता है। इसलिए फार्मों में पक्षी संभालने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed