{"_id":"673a63efe78504932e0304c4","slug":"the-problem-of-traffic-jam-will-be-dealt-with-additional-personnel-will-be-deployed-mohali-news-c-71-1-spkl1049-122043-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जाम की समस्या से निपटेंगे, तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जाम की समस्या से निपटेंगे, तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त कर्मी
विज्ञापन
डेराबस्सी। राजपुरा के पास शंभू बार्डर पर किसानों का धरना प्रर्दशन चल रहा है, इस कारण सारा यातायात जीरकपुर व डेराबस्सी की ओर से निकाला जा रहा है। इस कारण चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी और जीरकपुर में हर समय जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां जाम की स्थिति इतनी भयानक हो गई है कि लोगों को जीरकपुर से डेराबस्सी आने जाने के दस मिंट के सफर के लिए घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या के हल के लिए पुलिस ने यातायात को काबू करने व सुचारु ढंग से चलाने के लिए बीस अन्य कर्मी तैनात करने की योजना बनाई है।
इस बारे में डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पिछले दिनों से यातायात की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसका हल तलाशने के लिए एनएचएआई के लिए साथ बैठक की गई थी। उसमें योजना बनाई गई है कि हाईवे पर अलग अलग प्वाइंट पर बीस अन्य कर्मी तैनात किए जाएंगे। यह निजी कर्मी एनएचएआई मुहैया करवाएगा जिनसे ट्रैफिक पुलिस जैसा कार्य लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि कुछ प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात न होने के कारण वहां यातायात बेकाबू होकर जाम लगता है। उन्होंने कहा कि बीस अन्य कर्मी मिलने से इनको अलग अलग भारी जाम वाले प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा जिससे जाम से छुटकारा मिलेगा। बराड़ ने लोगों से अपील की वह जाम की समस्या को देखते हुए यातायात नियमों का पुरी तरह से पालन करें व हरेक प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों का पूर्ण सहयोग करते हुए उनकी हिदायतों की पालना करें।