फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Prime Minister himself praised the Punjab model in the Kovid crisis

कोविड संकट में पंजाब मॉडल की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री ने की थी

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister himself praised the Punjab model in the Kovid crisis
मोहाली। पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री और मोहाली कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को शहर में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि वह 25 वर्षों से ज्यादा मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। उनके लिए पारिवारिक प्राथमिकताएं विधानसभा चुनाव क्षेत्र की प्राथमिकताओं और शहर में विकास कार्यों के बाद आती हैं। सिद्धू ने कहा कि वह इस बार छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं। आमतौर पर पहले या दूसरे चुनाव के बाद एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें क्षेत्र के लोगों का प्यार और स्नेह मिला है। हर बार जब से वह चुनाव लड़ते हैं तो उनका वोट शेयर पिछले चुनाव से बढ़ता ही है। 2017 में जब आप पंजाब में 100 सीटें जीतने का दावा कर रही थी, तो मैंने मोहाली से उनके उम्मीदवार को करीब 28,000 वोटों से हराया था। सिद्धू ने कोरोना काल में बतौर सेहतमंत्री रहते हुए किए गए कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब में कोविड टेस्ट की व्यवस्था ही नहीं थी, नमूनों को जांच के लिए पुणे भेजना पड़ता था। हमने सिस्टम में सुधार किया है और अब हमारे पास तकरीबन एक लाख कोविड टेस्टिंग की क्षमता है। सिद्धू ने कहा कि कोविड संकट से निपटने के लिए पंजाब मॉडल की प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की है और यहां कनाडा की संसद ने भी इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed