फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The pressure of patients on the hospital is high, almost everyone has to refer

अस्पताल पर मरीजों का दबाव ज्यादा, तकरीबन सभी को करना पड़ता है रैफर

Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The pressure of patients on the hospital is high, almost everyone has to refer
मोहाली। फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल में सेहत से जुड़ी सभी सेवाएं मौजूद हैं, लेकिन इलाज करवाने आने वाले मरीजों का दबाव ज्यादा होने की वजह से प्रशासन की सेवाएं चरमरा जाती हैं। मजबूर होकर अस्पताल प्रबंधन मरीज को इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रैफर करना पड़ता है। दूसरी ओर, अस्पताल में जो सेवाओं उपलब्ध नहीं, उन्हें सरकार की ओर से पैनल में रजिस्टर निजी अस्पतालों की मदद से पूरा करते हुए मरीज को इलाज मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की सेहत का ख्याल रखने के लिए फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल बनाया हुआ है। यहां इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, दवाईयां आदि उपलब्ध हैं, लेकिन ये सारी सुविधाएं सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध है और इसके बाद इलाज के लिए मरीज को अन्य अस्पताल का रूख करना पड़ता है। वहीं, अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीज को प्राथमिक इलाज 24 घंटे दिया जाता है, लेकिन बीमारी अगर ज्यादा गंभीर हो तो उसका इलाज निजी अस्पताल की मदद से किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में मौजूद डाक्टरों की ओर से रोजाना 350 से 400 मरीजों की जांच करके इलाज मुहैया करवाया जाता है। दूसरी ओर, एंबुलेंस और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं की भारी कमी हैं, जो सरकार द्वारा अधिकृत निजी अस्पतालों की मदद से पूरी की जाती है।
विज्ञापन

गायनी से लेकर सर्जन तक सिर्फ सुबह 9 से 3 बजे तक
जानकारी के मुताबिक शहर के फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल में गायनी से लेकर सर्जन तक मौजूद हैं, जिनके लिए अस्पताल में सुविधाएं भी मौजूद हैं। दूसरी ओर, सर्जन डाक्टर खुद एक बीमारी के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं, जिनकी जगह किसी को तैनात नहीं किया गया। आलम यह है कि सर्जन न होने की वजह से ऑपरेशन की सुविधा के लिए मरीजों अन्य अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जबकि इसके अलावा चमड़ी व दांतों की जांच को लेकर माहिर डाक्टर मौजूद हैं, लेकिन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है लोगों का
गोबिंदगढ़ का रहने वाला हूं और एमजीएफ में कार्यरत हूं। मेरी पत्नी गर्भवती है, जिसका इलाज फेज-7 के ईएसआई अस्पताल से चल रहा है। अभी तक अस्पताल से इलाज को लेकर मुझे कोई दिक्कत नहीं। -गुरजंट पुरी।
मेरा अस्पताल हड्डी के रोग से जुड़ी बीमारी को लेकर इलाज चल रहा है। लेकिन अस्पताल में डाक्टर न होने की वजह से प्रबंधकों की ओर से उसका इलाज सरकार के पैनल पर रजिस्टर्ड निजी अस्पताल से इलाज मुफ्त में करवाया गया।

-राज बहादुर।
अपग्रेड का प्रस्ताव भेजा जा चुका
मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल को अपग्रेड का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका हैं और इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है। अस्पताल के सर्जन बीमार चल रहे हैं और छुट्टी पर हैं। जबकि एंबुलेंस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए सरकार के पैनल पर रजिस्टर्ड निजी अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। -मनजीत कौर, एसएमओ, ईएसआई अस्पताल, फेज-7 मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed