फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The politics of Zirakpur heats up due to the breaking of the old foundation stone in Baltana

बलटाना में वर्षों पुराना नींव पत्थर टूटने से गरमाई जीरकपुर की सियासत

Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The politics of Zirakpur heats up due to the breaking of the old foundation stone in Baltana
जीरकपुर। वीरवार को शिअद नेताओं को कांग्रेसी नेताओं ने बैठे बैठाए अपने ऊपर आरोप लगाने का मुद्दा दे दिया। दरअसल बलटाना में शिअद नेताओं द्वारा वर्षों पहले निर्माण कार्यों को लेकर लगाए एक नींव पत्थर को कांग्रेसी नेताओं ने तोड़कर हटा दिया। दूसरी ओर, मामले की सूचना पाते ही शिअद नेता बिना देरी किए हरकत में आए और कांग्रेसी नेताओं की इस हरकत को शर्मनाक करार देकर शहर में एक गलत प्रथा को जन्म देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं, शिअद नेताओं के आरोपों से अपने आप को बचाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने आनन-फानन टूट चुके नींव पत्थर को शाम होते-होते दोबारा स्थापित करवा दिया और इस हरकत को कर्मचारियों की भूल करार दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिअद विधायक एनके शर्मा द्वारा वर्ष 2010 में बलटाना में पीर बाबा रोड का नवीनीकरण किया गया। जिसको लेकर गुरु कृपा नामक कॉलोनी के बाहर बाकायदा नींव पत्थर लगाकर उद्घाटन किया गया। दूसरी ओर, लंबे समय से खस्ताहाल होती पीर बाबा रोड के नवीनीकरण के लिए कांग्रेसी नेताओं ने प्रोजेक्ट पास करवाकर बीते दिनों प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों द्वारा शुभारंभ किया गया। वहीं, निर्माण के दौरान कर्मचारी जब गुरु कृपा कॉलोनी के पास पहुंचे तो बाहर लगे पुराने नींव पत्थर को तोड़कर हटा दिया गया। सूचना शिअद नेताओं को मिली तो स्थानीय शिअद नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और टूटे नींव पत्थर की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व वीडियो के माध्यम से कांग्रेसी नेताओं पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेसी नेता सत्ता के नशे में चूर होकर ओच्छी राजनीति कर रहे हैं। दूसरी ओर बचाव करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने उक्त नींव पत्थर को दोबारा उसी जगह स्थापित कर दिया और इसको कर्मचारियों की भूल करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद
शिअद नेताओं द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। दरअसल सड़क खुदाई के दौरान वर्षों पुराने शिअद विधायक एनके शर्मा का नींव पत्थर टूटकर अचानक गिर गया था। उसको जानबूझकर गिराने का उनका कोई मकसद नहीं था और जैसे ही इसकी सूचना मिली तो कर्मचारियों को बोलकर दोबारा स्थापित करवा दिया गया है।

- अनिल जैन, कांग्रेसी पार्षद सुनीता जैन के पति।
मैं वीरवार को डाक्टर से चेकअप करवाकर घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में देखा कि स्थानीय कांग्रेसी नेता अनिल जैन ने अपने वार्ड के अधीन चल रहे सड़क निर्माण कार्य का फायदा उठाकर उनके विधायक एनके शर्मा की ओर से 2010 में लगाए गए नींव पत्थर को तोड़कर हटा दिया। मैं कहता हूं कि कांग्रेसी नेताओं की इस ओच्छी हरकत के लिए इससे शर्मनाक बात नहीं, जो शहर के अंदर एक गलत प्रथा को जन्म देने का काम कर रहे हैं।
- प्रवीन शर्मा, पूर्व पार्षद, शिअद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed