{"_id":"66dcf2832b1561a3090f8056","slug":"the-person-who-went-to-break-up-the-fight-was-attacked-mohali-news-c-71-1-mli1007-119142-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति पर किया हमला
विज्ञापन
मोहाली। गांव बांकरपुर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर कंधा लगने से दो कर्मचारियों में बहस हो गई। इस बहस के चलते एक व्यक्ति कुछ देर बाद अपने साथ 15 अन्य व्यक्तियों को ले आया,जिसके बाद बीच में झगड़ा सुलझाने आए व्यक्तियों पर ही पंद्रह लोगों ने हमलाकर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया और उसे गंभीर चोटें आयी। हमले में घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाकरपुर निवासी अमरदीप ने बताया कि वह फायर इक्विपमेंट का काम करता है। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे जब वह कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के लिए गया तो वहां उसके साथी से कंधा लगने की वजह से मजदूरी कर रहा एक व्यक्ति बहस कर रहा था। इस बीच वह उन लोगों में हो रही लड़ाई को रोकने गया तो उसने अपने साथियों के साथ अमरदीप पर ही हमला कर दिया।
कुछ देर की बहस के बाद वे दोनों वहां से चले गए। उसके आधे घंटे के बाद ही वह व्यक्ति अपने साथ 15 अन्य व्यक्तियों को लेकर आया जिनके हाथों में डंडे और रॉड मौजूद थी। उन्होंने आकर सीधा अमरदीप पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उसके सिर पर चोट लगी जिससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। यह देख हमलावर वहां से भाग निकले,बाद में साथी कर्मियों ने घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज जारी है। घायल अमरदीप के सिर पर 4 टांके लगे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।