फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The person who was injured in the collision with the bull dies in PGI

सांड़ से टकरा जख्मी हुए व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Mon, 27 Sep 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
The person who was injured in the collision with the bull dies in PGI
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक लावारिस सांड़ से टकराने के कारण घायल बाइक सवार व्यक्ति की रविवार शाम पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आजाद हुसैन (45) निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक आजाद हुसैन बाइक पर बलटाना से चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान बलटाना बाजार में एक लावारिस सांड़ के अचानक आगे आने से चालक आजाद हुसैन संतुलन खो बैठा और सांड़ से टकरा गया। सांड का सींग उसके पेट में लगने के कारण वह जख्मी हो गया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई में रेफर कर दिया वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के लिए सरकार व काउंसिल जिम्मेदार : सैनी
शहर में लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व वर्कर बीते कई दिनों से के-एरिया की ट्रैफिक लाइटों के नजदीक भूख हड़ताल पर भी बैठे हुए हैं। आप नेता नवजोत सिंह सैनी ने कहा कि सरकारें आईं और गई, लेकिन आज तक लावारिस पशुओं की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। समस्या का हल न होने के कारण आज एक और व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया और उसके दो बच्चे अनाथ हो गए। उन्होंने आजाद हुसैन की मौत पर दुख जताया और कहा कि इस मौत की जिम्मेदार राज्य सरकार व जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारी हैं। जो सड़क पर हादसों का कारण बन रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का हल करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed