फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The person shown in the drama cannot do anything according to his will

Mohali News: नाटक में दिखाया इंसान अपनी मनमर्जी से कुछ नहीं कर सकता

Sun, 29 Jun 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The person shown in the drama cannot do anything according to his will
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में शनिवार को नाटक एक सामने वाली खिड़की में का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि व्यक्ति जीवन में अपनी इच्छानुसार सब कुछ नहीं कर पाता। उसके कार्यकलाप उसके संबंधियों, समाज व परिस्थितियों से भी प्रभावित होते हैं। नाटक में हास्य का पुट भी भरपूर रहा। गीत भी पेश किए गए।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि एक घर है। एक घर में 70 वर्ष के बुजुर्ग है जो घर चला रहे हैं। सामने एक पीजी है जो वार्डन चलाती है। बुजुर्ग का थिएटर ग्रुप है। उस थिएटर को वह अपने लड़के से चलवाता है। बुजुर्ग के घर में कोई औरत नहीं है। बुजुर्ग और वार्डन में नहीं पटती है और उनके बीच हमेशा झगड़ा होता रहता है। बुजुर्ग का एक छोटा पोता है। उस पर वह दबाव डालता है कि वह किसी लड़की को पटाए ताकि घर का किस्मत खुले। लेकिन उसके पोते को यह बात पसंद नहीं है। नाटक में यह भी दिखाया गया है कि कुछ लड़कियां लड़कों से बदला लेने की भावना रखती हैं। वह लड़कों को अपने दबाव में रखना चाहती हैं, इसके लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाती हैं।
विज्ञापन

नाटक का मंचन शून्य ग्रुप के कलाकारों ने किया। निर्देशन सार्थक सिंह ने किया। सार्थक सिंह ने बताया कि इस नाटक का विचार एक फिल्म देखने के बाद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed